फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in this area of Delhi everybody passes in terror

वो इलाका जहां से गुजरने पर सबके छूटते हैं पसीने

Sat, 08 Aug 2015 12:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्रा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Aug 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
in this area of Delhi everybody passes in terror

दक्षिण दिल्ली के ओखला इलाके में भले ही कुत्तों के आतंक के चलते एक बच्चे की मौत हो गई है, लेकिन महरौली व फतेहपुर बेरी इलाके में लावारिस कुत्तों का सबसे अधिक आतंक है।

विज्ञापन


इन इलाकों में सबसे अधिक लोग कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। तीनों नगर निगम के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में कुत्तों के शिकार लोगों के पहुंचने के आंकड़ों के मुताबिक महरौली स्थित प्राथमिक हेल्थ सेंटर ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में फतेहपुरी में बना प्राथमिक हेल्थ सेंटर भी अधिक पीछे नहीं है। पिछले साल महरौली स्थित प्राथमिक हेल्थ सेंटर में 2264 लोग कुत्तों के शिकार इलाज कराने के लिए पहुंचे, जबकि इस वर्ष जून माह तक 1176 लोग ऐसे लोग पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर इलाके में भी लावारिस कुत्तों का आतंक

in this area of Delhi everybody passes in terror

फतेहपुरी बेरी के प्राथमिक हेल्थ सेंटर में गत वर्ष 650 लोग कुत्तों के काटे हुए आए और इस वर्ष छह माह में ही इतने लोग आ चुके हैं। तिलक नगर और लाजपत नगर इलाके में भी लावारिस कुत्तों का आतंक है।


उधर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण के लिए रोहिणी एवं तिमारपुर में दो बंध्याकरण एवं टीकाकरण केंद्र शुरू किए जाएंगे।

इसके अलावा इसमें एक अन्य एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed