फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the wake of news of shaheen bagh anti caa protest starting again heavy police force deployed

दिल्ली: शाहीन बाग में दोबारा धरना शुरू होने की खबर पर मचा हड़कंप, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Wed, 03 Jun 2020 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Jun 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
In the wake of news of shaheen bagh anti caa protest starting again heavy police force deployed
शाहीन बाग का पुराना धरना स्थल, पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाएं दोबारा धरने पर बैठने जा रही हैं, यह सूचना मिलते ही पुराने धरनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में गुपचुप तरीके से दोबारा धरना शुरू करने की तैयारी चल रही है। यहां पर फिलहाल तकरीबन 100 पुलिसवालों ने मोर्चा संभाल लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं यहां इकट्ठा भी हो गई थीं। जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। मौके पर ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस ने शाहीन बाग के साथ ही जामिया और उसके आसपास भी सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहीन बाग में बीते कुछ दिनों से सीमित संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे थे। यह लोग बैठकें भी कर रहे थे लेकिन धरने पर नहीं बैठ रहे थे। आज जब धरने पर बैठने की खबर मिली तो तुरंत पुलिस वहां पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed