फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the wait of multi hub faridabad station get dirtiest

मल्टीहब के फेर में स्वच्छता को तरसा फरीदाबाद स्टेशन

Tue, 11 Jul 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Jul 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
in the wait of multi hub faridabad station get dirtiest
फरीदाबाद

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया कागजों में दफन हो गई है। रेल मंत्रालय 'स्वच्छ भारत-स्वच्छ रेल’ योजना के तहत स्टेशनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है, लेकिन इस बार भी फरीदाबाद स्टेशन को इस योजना से अलग रखा गया है।

विज्ञापन


हालांकि, फरीदाबाद सेक्शन के चार स्टेशनों को निविदा प्रक्रिया में शामिल किया गया है। ए श्रेणी में शामिल जिले के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन को योजना से बाहर रखने की वजह मल्टीहब स्टेशन बनाने की तैयारी को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नॉर्दन रेलवे ने दिल्ली डिवीजन के स्टेशनों को स्वच्छ बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं, जिसमें फरीदाबाद सेक्शन के न्यू टाउन, बल्लभगढ़, असावती और पलवल स्टेशन को शामिल किया गया है, लेकिन ए श्रेणी का फरीदाबाद स्टेशन को अभी स्वच्छता के लिए मल्टीहब बनने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्टेशन को रेलवे पुनर्विकास योजना के तहत विश्वस्तरीय बनाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, मल्टीहब स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत इस स्टेशन का कायाकल्प कब तक होगा, इसकी जानकारी अधिकारियों को भी नहीं है। फरीदाबाद स्टेशन स्वच्छता रैकिंग में बल्लभगढ़ स्टेशन से पिछड़ चुका है लेकिन इसके बाद भी इस स्टेशन की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

सिर्फ 9 सफाई कर्मचारियों के भरोसे स्टेशन
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था अभी 9 कर्मचारियों के जिम्मे है, जबकि इस स्टेशन पर 15 कर्र्मचारियों की जरूरत है। सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में देने के लिए पूर्व सीएमआई पंकज कुमार ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन वह फाइल आगे ही नहीं बढ़ पाई। इस बार भी इस स्टेशन को निविदा में शामिल नहीं किया।

...तो क्या तीन वर्ष तक ऐसे ही रहेंगे हालात
रेलवे पुनर्विकास योजना के तहत नॉर्दन रेलवे के ए क्लास फरीदाबाद स्टेशन का चयन हो चुका है, लेकिन इसमें मल्टीहब सुविधा युक्त  बनाने में तीन वर्ष का समय लग जाएगा। इस बीच सफाई व्यवस्था के जारी किए टेंडर में फरीदाबाद जैसे बड़े स्टेशन का शामिल न होना बड़ी यात्रियों को भी हैरत में डाल रहा है।


सफाई व्यवस्था के लिए पूर्व में प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। दिल्ली डिवीजन कार्यालय जाकर इस बारे में पता किया जाएगा।-राजेश कुमार, सीएमआई, रेलवे

दिल्ली डिवीजन के कई स्टेशनों के सफाई व्यवस्था को लेकर टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसमें फरीदाबाद सेक्शन के चार स्टेशन शामिल है। टेंडर चार अगस्त को खोले जाएंगे।-नीरज शर्मा, सीपीआरओ, नॉर्दन रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed