फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the name to make Film actress raped a girl

अभिनेत्री बनाने के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म

Sat, 12 Sep 2015 10:27 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
in the name to make Film actress raped a girl

फिल्म स्टार बनाने के नाम युवती के साथ दुष्कर्म होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑडिशन के लिए युवती को अमृतसर, पंजाब बुलाया था। वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती का कहना है कि उसे नशीला पदार्थ दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन


युवती ने दिल्ली में आकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर कर पंजाब पुलिस को भेज दी है। आरोपी युवक पंजाबी फिल्म बनाने का दावा करता है।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि युवती ने लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने में बृहस्पतिवार को शिकायत दी थी। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर सिविल र्लाइंस थाना, अमृतसर पंजाब पुलिस को भेज दी है।

विज्ञापन

युवती अपनी बहन के साथ रहती है

in the name to make Film actress raped a girl

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है और दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में अपनी बहन के साथ रहती है। वह एक कंपनी से जुड़ी होकर डाटा इंट्री का काम करती है।


युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी करीब चार महीने पहले फेसबुक पर एक युवक रमनीक सिंह(31) से दोस्ती हुई। युवती ने खुद को पंजाब फिल्म निर्माता बताते हुए कहा कि वह फिल्म शूटिंग करता है। रमनीक सिंह मुंबई में रहता है।

उसने युवती को फिल्म अभिनेत्री बनाने की बात कहकर अमृतसर, पंजाब बुलाया। युवती दो सितंबर को अमृतसर चली गई। यहां उसने युवती को एक होटल में ठहराया।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

in the name to make Film actress raped a girl

होटल में फिल्म स्टार बनाने की बात कहकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, युवती ने इसका विरोध किया। इसके बाद रात में आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।


जब युवती को होश आया तो आरोपी ने उसे पूरी बात बताई। युवती ने जब पुलिस की धमकी दी तो आरोपी ने युवती को 15 सितंबर को सगाई करने की बात कही।

इसके बाद युवती तीन सितंबर को देहरादून चली गई। युवती दस सितंबर को अपनी मां के साथ लोधी कॉलोनी थाने पहुंची। युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed