मनोज तिवारी के नंबर से आया फोन, मांगा 5 लाख का चंदा !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू उस्मानपुर इलाके में एक शख्स ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नाम पर कारोबारी से पांच लाख रुपये का चंदा मांगा। चंदा न देने पर आरोपी ने कारोबारी को धमकाया।
कारोबारी रमाकांड पांडेय को जब पता चला कि चंदा मांगने वाला इलाके का ही एक शख्स है तो उसने इसकी शिकायत थाने में की। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया।
रमाकांत ने जिला पुलिस पर आरोपी से साठगांठ की रखने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की। स्पेशल सीपी दीपक मिश्रा के दखल के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मनोज तिवारी के नंबर से एक कॉल आई
पुलिस के मुताबिक रमाकांत पाडेय परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहते हैं। इनका कश्मीरी गेट इलाके में मोटर स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। रमाकांत के मुताबिक 5 सितंबर को उनके मोबाइल पर मनोज तिवारी के नंबर से एक कॉल आई।
आरोपी ने खुद को मनोज तिवारी बताकर उनसे रामलीला के नाम पर पांच लाख रुपये का चंदा मांगा। रमाकांत ने रुपये देने के लिए मना किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा।
इसी तरह तीन बार रमाकांत के मोबाइल पर कॉल आई। शक होने पर रमाकांत ने जब अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि ट्रू कॉलर पर सांसद की नकली प्रोफाइल बनाकर इलाके का ही विकास जैन उर्फ बंटी उनसे रुपये मांग रहा है।
शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया
9 सितंबर को मामले की शिकायत न्यू उस्मानपुर थाने में की गई। रमाकांत का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।
रमाकांत का कहना है कि आरोपी के पुलिस अधिकारियों से अच्छे संपर्क हैं। इसी वजह से उसने मामला दर्ज नहीं होने दिया। मंगलवार को रमाकांत स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक मिश्रा से मिले।
स्पेशल सीपी ने तुरंत थाने को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद अब जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया गया है।