{"_id":"5725ed634f1c1b57035ccf71","slug":"in-the-help-of-departmental-officers-were-occupied-railway-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन पर कब्जा करा रहे विभागीय अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन पर कब्जा करा रहे विभागीय अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 हाईवे की ओर मंदिर से सटी रेलवे की बेशकीमती जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा हो रहा है और विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। खास बात यह है कि आईओडब्ल्यू (इंस्पेक्टर ऑफ वक्र्स) तो अतिक्रमण अथवा कब्जा होने की बात से ही इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि ओल्ड रेलवे स्टेशन हाईवे की ओर फुट ओवरब्रिज से उतरते ही सर्विस लेन पर एक मंदिर बना हुआ है। उसके बगल में रेलवे की खाली जमीन पड़ी हुई है। रेलवे टिकटों की दलाली करने वाले कुछ दलाल मंदिर के पुजारी की मदद से उक्त बेशकीमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मंदिर के बगल में चबूतरा बना दिया गया है। कुछ दूरी पर ही अन्य मंदिर के लिए छोटा सा चबूतरा बनाकर कब्जा किया जा रहा है। यही नहीं पास में ही कबाडिय़ों ने कबाड़ भी रख रखा है। इस बात की जानकारी आईओडब्ल्यू(इंस्पेक्टर ऑफ वक्र्स) को है लेकिन उन्होंने आंखें बंद कर रखी हैं। आईओडब्ल्यू एके अग्रवाल का कहना है कि उन्हें तो कब्जा नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन