फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the flat is ready to move sensible

रेडी टू मूव में फ्लैट खरीदना ही है फायदे का सौदा

Tue, 19 Apr 2016 05:33 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Apr 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
In the flat is ready to move sensible
- फोटो : डेमो फोटो

गाजियाबाद निवासी एस. चौहान ने नोएडा के सेक्टर-78 स्थित नए हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया। चार साल के इंतजार के बाद दिसंबर 2015 में बिल्डर ने उनको फ्लैट पर पजेशन देने का वादा किया। अमित ने इसे ध्यान में रखते हुए अपनी बेटी का दाखिला रेयान इंटरनेशनल स्कूल में करवा दिया। दाखिले में मोटी रकम भी खर्च कर दी। दिसंबर से अप्रैल बीत गया, अब तक उनको फ्लैट पर पजेशन नहीं मिला। वे गाजियाबाद से नोएडा शिफ्ट नहीं कर सके। 

विज्ञापन

अब गाजियाबाद से रोजाना सुबह स्कूल छोड़ने और दोपहर में बेटी को रिसीव करने नोएडा आते हैं। इससे उनको अपनी ड्यूटी करनी मुश्किल हो गई है। बिल्डर पजेशन की कोई तिथि भी नहीं बता रहा। बिल्डरों से परेशान होने वाले चौहान अकेले नहीं हैं, बल्कि ऐसे तमाम फ्लैट खरीदार मिल जाएंगे, जिन्होंने बिल्डर से फ्लैट पर पजेशन देने की तिथि के आधार पर प्लान बना लिया और अब पछताना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग के डीआईजी (सेवानिवृत्त) वीडी शर्मा कहते हैं कि नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले खरीदारों के साथ इस तरह की दिक्कतें आती हैं। इसलिए वे मौजूदा हालात में नए के बजाय पुराने प्रोजेक्ट में पैसा लगाना ज्यादा समझदारी मानते हैं। खासतौर पर रेडी टू मूव की प्रॉपर्टी खरीदना ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है, कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बीते दिनों कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनकेबारे में पहले से कोई अनुमान नहीं था। इस वजह से फ्लैट बुक कराने वालों को परेशानी हुई। ऐसे में रेडी टू मूव या जिनका निर्माण पूरा होने वाला हो, उन प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने से ये दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में प्रोजेक्ट में पैसा लगाने पर नक्शा पास व 20 जगहों से मिलने वाली अनुमति की छानबीन करने की जरूरत नहीं रहती। इसके अलावा निर्माण की गुणवत्ता व कागजात में क्या था और मौके पर क्या बना है ये सब भी आसानी से पता चल जाता है।

कीमतों में बहुत फर्क नहीं
रियल एस्टेट में मंदी के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नए प्रोजेक्ट और रेडी टू मूव की कीमत में भी बहुत फर्क नहीं है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नए और रेडी टू मूव फ्लैटों की कीमत 3500 से 4000 रुपये प्रति वर्ग फुट है। ग्रेटर नोएडा में भी लगभग यही कीमत है। नोएडा में 4200 से 5200 रुपये प्रति वर्ग फुट के आसपास कीमत चल रही है। दिक्कत सिर्फ इस बात की हो सकती है कि रेडी टू मूव में पूरा पैसा एक साथ देना पड़ेगा, जबकि नए प्रोजेक्ट में भुगतान के लिए ज्यादा वक्त मिल जाता है।

‘नए खरीदारों के लिए यह सही मौका है। काफी समय से दरें नहीं बढ़ी हैं। नए और प्रोजेक्ट और रेडी टू मूव फ्लैटों की कीमत भी लगभग समान है। किराया भरने की बजाय फ्लैट खरीदकर उसकी किस्त भरना ज्यादा बेहतर रहेगा।’

संजीव वार्ष्णेय, एमडी प्रॉप लेवरेज कंसलटेंट

नए प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदना हो तो इन बातों का रखें ख्याल :-
1. सबसे पहले बिल्डर की गुडविल के बारे में पता कर लें। यह जानकारी पूर्व में बनाए गए प्रोजेक्ट से मिल जाएगी।
2. भूमि का टाइटल क्या है। आवंटन किसके नाम है, रजिस्ट्री किसके नाम पर है। उसका नक्शा पास हुआ है या नहीं।
3. सुपर एरिया व कॉमन एरिया का अनुपात क्या है। इससे पता चल जाएगा कि कारपेट एरिया कितना मिलेगा।
4. बिल्डर फ्लैट के साथ क्या-क्या सुविधाएं दे रहा है, जिनमें सड़क कितनी चौड़ी है, क्लब, प्ले ग्राउंड, पार्क, स्वीमिंग पूल, वॉकिंग ट्रैक आदि शामिल हैं।
5. बिल्डर ने कब्जा देने के लिए कितना समय लिया है, क्योंकि कब्जा जितना देरी से मिलेगा, उसकी लागत उतनी बढ़ जाएगी। अगर बिल्डर समय पर कब्जा नहीं दे पाता है तो क्या शर्तें तय की गई है।
6. पेमेंट का प्लान क्या है, कितना पैसा कब-कब दिया जाना है।
7. अधिकतर खरीदार बैंक से कर्ज लेकर फ्लैट खरीदते हैं। बुकिंग से पहले यह देख लेना चाहिए कि बिल्डर ने किन बैंकों को लोन की अनुमति दे रखी है।
8. हिडन चार्जेज क्या हैं। इसमें क्लब की सदस्यता शुल्क, पानी व बिजली कनेक्शन चार्जेज, लीज रेंट आदि शामिल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed