फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   in the city of ncr violence with woman in every two hour

एनसीआर के इस शहर में हर दूसरे घंटे में हिंसा की शिकार होती हैं महिलाएं

Sun, 12 Jun 2016 01:55 AM IST
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद/अमर उजाला, फरीदाबाद
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
in the city of ncr violence with woman in every two hour
महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है ये शहर

प्रवासियों की शरणगाह कहा जाने वाला औद्योगिक नगर फरीदाबाद महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां हर दूसरे घंटे में कोई न कोई महिला यौन हिंसा, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी का शिकार होती है।

विज्ञापन


इस साल 31 मई तक सिर्फ महिला थाने में ही महिला उत्पीड़न संबंधी 1825 केस दर्ज किए गए हैं। अन्य थानों में भी करीब दो सौ केस दर्ज हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे सामाजिक समस्या मानते हैं। उनका कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध समाज को जागरूक करके ही दूर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 31 मई तक औद्योगिक नगरी मेें 79 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बनीं, तो 63 के साथ छेड़छाड़ या अश्लील हरकतें की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

152 किशोरी-युवतियों का अपहरण

in the city of ncr violence with woman in every two hour
अपहरण

दो युवतियों पर एसिड अटैक कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। 152 किशोरी-युवतियों का अपहरण किया गया। 11 किशोरियों को शादी का झांसा देकर भगा ले जाया गया। चार युवतियों को वेश्यावृत्ति के दलदल में ढकेला गया।

सबसे ज्यादा उत्पीड़न विवाहिताओं को झेलना पड़ा। दहेज उत्पीड़न के 241 मामले दर्ज किए गए, जबकि 19 विवाहिताओं को दहेज की वजह से जान गंवानी पड़ी। एक महिला पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला संबंधी अपराध में फरीदाबाद प्रदेश में सबसे आगे है।

उन्होंने बताया कि महिला संबंधी अपराध कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक व्यवस्था का प्रश्न है। आंकड़ों के आधार पर उन्होंने बताया कि यहां अधिकतर केस में पीड़ित और आरोपी दोनों ही प्रवासी होते हैं।

इन वजहों से लोग यौन हिंसा करते हैं

in the city of ncr violence with woman in every two hour

महिला अधिकार कार्यकर्ता और लेखिका रश्मि सिंह कहती हैं कि प्रवासी समाज में पारिवारिक मूल्य उतने गहरे नहीं होते हैं, जितने कि पारंपरिक समाज में। बाहर रहने वाले युवाओं पर माता-पिता का अंकुश नहीं होता है, यही वजह है कि वह गलत संगत में पड़कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनका मानना है कि जिस तरह मां-बाप लड़कियों को अच्छे संस्कार देते हैं, लड़कों को भी महिलाओं के प्रति सम्मान की शिक्षा दी जाए।

पार्क हॉस्पिटल के न्यूरो साइकियोट्रिस्ट डॉ. केके शर्मा कहते हैं कि यौन हिंसा के कारणों को एक शब्द में बयान नहीं किया जा सकता। यह एक तरह की दिमागी बीमारी है, जो फ्रस्टेशन, गुस्सा, डिप्रेशन एडिक्शन जैसी वजहों से पैदा होती है।

इन वजहों से परेशान लोग यौन हिंसा करते हैं। लोग हमेशा अपने से कमजोर पर जोर दिखाते हैं, महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कमजोर होती हैं, यही वजह है कि हिंसा और यौन हिंसा का शिकार होती हैं। डॉ. शर्मा कहते हैं कि सामाजिकता और जागरूकता बढ़ाकर इस समस्या से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है।

हाल ही में यौन उत्पीड़न की ये हुई घटनाएं

in the city of ncr violence with woman in every two hour

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के बावजूद यह बात सुकून देने वाली है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई भी पुलिस उतनी ही तेजी से कर रही है। महिला थाने के मुताबिक, 31 मई तक 1825 केस दर्ज किए गए। इनमें से 1622 केस में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 800 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने कहा कि अन्य पेंडिंग केस पर भी कार्रवाई जारी है।

केस एक : आसाम से अच्छी परवरिश दिलाने के बहाने लाई गई किशोरी को एक दंपति ने ही हवस का शिकार बनाया। सात माह तक यौन उत्पीड़न का शिकार बनती रही अनाथ किशोरी अब पुलिस संरक्षण में एनजीओ के पास है।

केस दो : सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ तीन माह तक किया दुष्कर्म। किसी को बताने पर मां को जान से मारने की धमकी देता था। तंग आकर बालिका ने मां को सुनाई आपबीती।

केस तीन : सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता दहेज नहीं दे सकी, तो उसके साथ जेठ और ससुर ने शारीरिक छेड़छाड़ की और पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर पीड़ित किया।

केस चार : एसजीएम नगर में रहने वाली छात्रा का फोटो खींचकर उसके पड़ोसी युवक ने ब्लैकमेल करना शुरू किया। यौन संबंध बनाने को मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed