फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the case of the Delhi government will have trouble recruiting, now in ACB chief complaint

भर्ती मामले में बढ़ेगी दिल्ली सरकार की मुसीबत, अब एसीबी में हुई सीएम की शिकायत 

Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
In the case of the Delhi government will have trouble recruiting, now in ACB chief complaint
केजरीवाल

दिल्ली महिला आयोग में 85 लोगों की भर्ती मामले में पहले से घिरी केजरीवाल सरकार की मुसीबत फिर बढ़ने वाली है। अब दिल्ली सरकार में नियमों को ताक पर रखकर भर्ती कर हर माह लाखों रुपये के घोटाले करने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में की गई है। 

विज्ञापन


आरटीआई के आधार निकाली गई सूचना के साथ शिकायत में भर्ती किए गए 52 लोगों के वेतन के साथ सूची भी सौंपी गई है। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात लोगों के नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुबोध जैन ने यह सभी जानकारी सूचना के अधिकार नियम के तहत निकाली है। उन्होंने एसीबी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, जल मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली डायलॉग कमीशन (डीडीसी) के उपाध्यक्ष आशीष खेतान ने अपने खास लोगों एवं रिश्तेदारों की सरकार में नियुक्ति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी उपाध्यक्ष ने भी सरकार में करीबियों की नियुक्ति की'

In the case of the Delhi government will have trouble recruiting, now in ACB chief complaint
केजरीवाल

उन्हें आईएएस अधिकारियों के बराबर सैलरी दी जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक सरकार ने एक लाख से ज्यादा वेतन वालों को बिना नियम यानी बगैर सार्वजनिक विज्ञापन दिए अपारदर्शी तरीके से रख लिया है। 

इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विभव कुमार एवं अवस्थी मुरलीधरण को आईएएस अधिकारी के समकक्ष वेतन एवं भत्ते दिए जा रहे हैं। इसी तरह राहुल भसीन को डेढ़ लाख, मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा व गोपाल मोहन को 1.15 लाख, अभिनव राय को 87 हजार, अरुणोदय प्रकाश को 85 हजार, अमरदीप तिवारी को 60 हजार, डीडीसी में सलाहकार अंतरिक्ष दास को 1.45 लाख रुपये सरकार दे रही है। 

शिकायतकर्ता ने कहा कि सरकार अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता के पैसे को लूटा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। नियमों के खिलाफ हुई नियुक्तियां करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed