{"_id":"7585e8e24b6b3c29de6e19a9622de1ed","slug":"in-the-case-of-dp-yadav-s-nephew-put-the-final-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपी यादव के भांजे के खिलाफ केस में एफआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपी यादव के भांजे के खिलाफ केस में एफआर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Jan 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री डीपी यादव के भांजे विवेक यादव के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। मामला दर्ज होने के 15 दिन बाद ही पुलिस ने माना है कि विवेक के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विवेक यादव ने अपने वकील अय्यूब अली के साथ बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। साथ ही उसने यह भी कहा कि इस मामले के वादी के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
वकील अय्यूब अली ने बताया कि 31 दिसंबर को अरिंदम भट्टाचार्य नामक व्यक्ति ने उनके मुव्वकिल विवेक यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच दरोगा राजेंद्र सिंह मलिक ने की।
विज्ञापन
पुलिस जांच में अब साफ हो चुका है कि उनके मुव्वकिल के खिलाफ झूठी सूचना और तथ्य पेश करके मुकदमा दर्ज कराया गया था। हकीकत यह है कि अरिंदम ने विवेक से अपने प्लाट का सौदा 84 लाख में किया था।
पैसा लेने के बाद न तो उसने प्लाट की रजिस्ट्री की और न ही पैसा वापस लौटाया। जब उनके मुव्वकिल ने दबाव बनाया तो अरिंदम ने उन्हें 6 चेक दिए। यह सभी चेक भी बाउंस हो गए। इन सभी चेक बाउंस का मामला गाजियाबाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।