{"_id":"92d0fbd5cd96059f794f9ab2d75277bf","slug":"in-such-short-notice-not-good-to-hold-election-in-delhi-centre-tells-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जल्दी चुनाव कराना सही नहीं: केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जल्दी चुनाव कराना सही नहीं: केंद्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव इतनी जल्दी कराना जनता के हित में नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन के खिलाफ आप की याचिका ने केंद्र से जवाब तलब किया था। उसी का जवाब देते हुए केंद्र ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पैरवी की।
अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उप राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र ने मान लिया था। जबकि आप पार्टी का कहना है कि दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली विधानसभा भंग कर जल्दी चुनाव कराने की सिफारिश की थी। जिसे मानने के लिए उप राज्यपाल बाध्य थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद आम आदमी पार्टी अपनी इसी सिफारिश को आधार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट गई थी।