जासूसी मामले में दिल्ली पुलिस कर रही इस बड़े सपा नेता की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा सीडीआर निकलवा कर जासूसी करने के मामले में समाजवार्दी पार्टी के नेता विनोद चौधरी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी यूपी में जिला स्तर का समाजवार्दी पार्टी का नेता है।
कई जगहों पर एक समाज का अध्यक्ष भी है। विनोद चौधरी बीएलएस सॉल्यूशन मैनेजमेंट कंपनी में एचओडी था। विनोद चौधरी की देखरेख में ही सारी कॉल डिटेल निकलवाई जाती थीं। पुलिस विनोद चौधरी समेत कई कंपनी अधिकारियों की तलाश कर रही है।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीम ने शुक्रवार को भी एसएसपी कानपुर ऑफिस में छापेमारी की है। पुलिस ने वहां से कुछ रजिस्टर व अन्य सामान जब्त किया है।
कंप्यूटर से ज्यादातर जानकारी थी डिलीट
हालांकि कंप्यूटर में ज्यादातर डाटा डिलीट मिला है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसएसपी कार्यालय, कानपुर में तैनात सभी पुलिसकर्मी व अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है।
एसएसपी कार्यालय में तैनात किसी पुलिसकर्मी की अभी तक संदिग्ध भूमिका सामने नहीं आई है। वहां तैनात पुलिस अधिकारी व इंचार्ज को ये पता नहीं था कि सिपाही नरेन्द्र पैसे लेकर कॉल डिटेल निकलवाता है। दिल्ली पुलिस शनिवार शाम तक वापस दिल्ली पहुंच जाएगी।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपियों ने किसी वीआईपी की कॉल डिटेल तो नहीं निकलवाई थी। पुलिस को आशंका है कि कई वीआईपी की कॉल डिटेल निकलवाई गई हैं।
मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां पुलिस को सहयोग नहीं कर रही
पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां पुलिस को सहयोग नहीं कर रही हैं। कंपनियां ये नहीं बता रही है कि आरोपियों ने किस-किस की कॉल डिटेल निकलवाई है।
जिनकी कॉल डिटेल निकलवाई है उनके नाम और पते किया है। पुलिस ने सभी मोबाइल कपंनियों के नोडल अफसरों को पत्र लिखा है।
पुलिस को अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं उसके अनुसार आरोपियों ने 150 लोगों की कॉल डिटेल निकलवाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़ा डेढ़ हजार से ज्यादा हो सकता है।