फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in pradyumn murder case the fruit seller told this truth about the knife seller

प्रद्युम्न हत्याकांड : दुकानदार के बारे में फलवाले ने CBI को बताया ये सच, स्पष्ट हुईं कई बातें

Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
in pradyumn murder case the fruit seller told this truth about the knife seller
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में प्रयुक्त चाकू को लेकर सीबीआई की निशानदेही के बाद एक दुकानदार चर्चा में आ गया है। सीबीआई द्वारा आरोपी छात्र को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित एक दुकानदार के पास गई और वहां पूछताछ की थी।

विज्ञापन


चाकू विक्रेता की दुकान पर प्रतिदिन पूछताछ के लिए मीडियाकर्मियों का तांता लगा हुआ है। दुकानदार जेयना कस्बे के वार्ड-17 मोहल्ला जटियावाड़ा का रहने वाला है। वह करीब 6-7 साल से कस्बे की अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर हनुमान मंदिर बगीची के समीप घरेलू सामान बेचता है।

विज्ञापन

दुकानदार आरोपी छात्र को फोटो में नहीं पहचान पाया

in pradyumn murder case the fruit seller told this truth about the knife seller
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया - फोटो : सुदर्शन झा

दुकानदार जयनारायण ने बताया कि सीबीआई की टीम एक लड़के को लेकर उसके पास आई थी किंतु वह आरोपी छात्र को फोटो में नहीं पहचान पाया। उसने बताया कि उसकी दुकान पर प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक सामान खरीदते हैं।

वह सभी ग्राहकों की पहचान नहीं कर सकता। दुकानदार चाकू के अलावा प्लास्टिक बोतल, छलनी, बेलन, साबुनदानी, बाल्टी समेत अन्य सामान भी रखा हुआ है। वह दुकान का अधिकांश सामान दिल्ली से ही खरीदकर लाता है। वहीं दुकानदार के समीप ही कई वर्षों से फल की रेहड़ी लगा रहे सतमिश्रा  ने बताया कि दुकानदार शरीफ है। काफी समय से प्लास्टिक का सामान बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed