खाने के लिए मना किया तो ढाबे में लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद पचगांव में ढाबे पर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड निवासी प्रताप एमिटी यूनिवर्सिटी के पास खाने का ढाबा चलाता है। पुलिस के मुताबिक बीती शाम सात बजे गांव का रहने वाला कलवा यहां पर खाना खाने के लिए पहुंचा।
चुपके से लगाई ढाबे में आग
खाने के ऑर्डर को लेकर ढाबा संचालक के साथ बहस होने के बाद वह यहां से चला
गया। लेकिन कुछ देर बाद वह वापिस पहुंचा और चुपके से ढाबे में आग लगाकर
फरार हो गया।
आग जब भड़की तो संचालक और यहां काम करने वाले कर्मचारियो में
हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते पूरा
ढाबा जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना के बाद गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए
और आग पर काबू पाया गया।
सूचना के बाद मानेसर थाना पुलिस की टीम मौके पर
पहुंची। पुलिस ने आरोपी कलवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की
गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी फरार है।