फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in opposed molestation thrown her down from the roof

छत पर कर रहा था जबरदस्ती, विरोध किया तो छत से नीचे फेंका

Fri, 27 Nov 2015 03:31 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 03:31 AM IST
विज्ञापन
in opposed molestation thrown her down from the roof

गढ़ी चौखंडी में छेड़छाड़ के विरोध पर नौंवी की छात्रा को छत से फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार रात मकान मालिक का बेटा उससे छेड़खानी और जबरदस्ती कर रहा था।

विज्ञापन


शोर सुनकर जैसे ही छात्रा की मां छत पर पहुंची आरोपी ने छात्रा को छत से नीचे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद से इलाके में तनाव है जिसके मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।

तीसरी मंजिल की छत पर रीना कपड़े फैलाने गई हुई थी

in opposed molestation thrown her down from the roof

पुलिस के अनुसार, फेस-3 थाना अंतर्गत गढ़ी चौखंडी गांव में मूल रूप से करहल, मैनपुरी निवासी रीना (16, परिवर्तित नाम) एक मकान में दूसरी मंजिल पर मां-बाप और भाई के साथ किराये पर रहती थी।

बुधवार रात करीब सात बजे तीसरी मंजिल की छत पर रीना कपड़े फैलाने गई हुई थी, तभी पीछे से वहां मकान मालिक का लड़का रमेश (16, परिवर्तित नाम) जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है छत पर आ गया।

आरोप है कि रमेश ने रीना से जबरदस्ती और छेड़खानी शुरू कर दी। रीना ने शोर मचाया तो मां छत पर पहुंच गई। इसी दौरान रमेश ने रीना को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। धक्का देते ही रमेश मौके से फरार हो गया। मामले में छेड़खानी, हत्या और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पहले भी की थी छेड़खानी

in opposed molestation thrown her down from the roof

रिपोर्ट दर्ज कराते समय परिजनों ने इस बात का भी जिक्र किया है कि आरोपी पहले भी रीना से छेड़खानी करता था। ऐसे में रीना का आठवीं के बाद दाखिला मैनपुरी में करा दिया गया था। रीना फिलहाल दिवाली की छुट्टियों पर आई हुई थी।

हाल ही के कुछ मामले
16 अक्तूबर - फेस-3 थाना अंतर्गत छिजारसी कॉलोनी में मनचलों से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने खुदकुशी की। पुलिस ने नहीं की थी मनचलों पर कार्रवाई।
19 अक्तूबर - सेक्टर-58 थाना अंतर्गत सेक्टर-62 स्थित जेएसएस कॉलेज में बीटेक छात्रा से छेड़खानी।
14 नवंबर - फेस-3 इलाके में छात्रा के साथ और सेक्टर-24 इलाके में नौकरानी से छेड़खानी।
23 नवंबर - सेक्टर-20 इलाके में अट्टा गांव में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed