फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in onesided love, crazy boyfriend shot newly married woman

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को मारी गोली

Sat, 05 Dec 2015 11:10 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
in onesided love, crazy boyfriend shot newly married woman

मोहल्ला कुरैशियान में अपने पति के साथ ससुराल लौट रही नवविवाहिता को एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। गोली नवविवाहिता के सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। रास्ते में नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला कुरैशियान निवासी वकीला पत्नी जहांगीरपुर निवासी हबीब पिछले एक साल से मोहल्ले में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पहले हुई थी नगमा की शादी

in onesided love, crazy boyfriend shot newly married woman

उसकी बेटी नगमा का निकाह तीन माह पहले खुर्जा निवासी एक युवक से हुआ था। नगमा पिछले 15-20 दिन से मायके आई हुई थी। शनिवार दोपहर उसका पति उसे लेने आया था।


शाम करीब 5.30 बजे कार से जैसे ही वह खुर्जा के लिए निकले घर से चंद कदमों की दूरी पर ही मोहल्ले के एक युवक ने तमंचे से नगमा पर फायरिंग कर दी। एक गोली नगमा के सिर में लगी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारकर आरोपी मौके से भाग गया। नगमा को गोली लगते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नगमा ने दम तोड़ा

in onesided love, crazy boyfriend shot newly married woman

जहां, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नगमा ने दम तोड़ दिया।

नगमा के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर एकतरफा प्यार में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ले के ही एक युवक ने एकतरफा प्यार में विवाहिता नगमा को उसके पति के सामने ही गोली मार दी।


नगमा की हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली जाते समय रास्ते में मौत हो गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed