{"_id":"9af0730c75598734d5f4a8a01b9554f4","slug":"in-new-year-23-police-stations-will-be-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में ये 23 थाने हो जाएंगे ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में ये 23 थाने हो जाएंगे ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की शुरुआत में गुड़गांव पुलिस को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) का तोहफा मिलने जा रहा है। कई सालों से इस सिस्टम पर चल रहा काम अंतिम चरण में है। एक जनवरी को शुरुआत के साथ ही पुलिस थानों से लेकर अधिकारी ऑनलाइन हो जाएंगे।
विज्ञापन
गुड़गांव में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मैनुअली सिस्टम को अपडेट करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर पिछले कई सालों से सीसीटीएनएस सिस्टम इजाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें थानों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के अलावा आपराधिक आंकड़ों को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इस सिस्टम की बदौलत पूरे प्रदेश में हरियाणा पुलिस कहीं भी इस पर निगरानी रख सकती है।
विज्ञापन
इस सिस्टम को लेकर अब योजना अंतिम चरण में चलने के साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने के अलावा अन्य कार्यप्रणाली को बताया जा रहा है। एक जनवरी को पुलिस मुख्यालय मधुबन में विधिवत उद्घाटन को लेकर गुड़गांव पुलिस भी तैयारी कर रही है।
पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि गुड़गांव के सभी 23 थानों के ऑनलाइन होने के बाद आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।
उनके मुताबिक एक जनवरी को गुड़गांव में भी इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सीसीटीएनएस सिस्टम के शुरू होने के बाद जनता को भी पुलिस शिकायतों के निवारण में बेहद आसानी हो जाएगी।