फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in NCR dusty haze will disturb you on tomorrow

कल से एनसीआर में धूल भरी धुंध करेगी आपको परेशान

Mon, 25 Apr 2016 03:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
in NCR dusty haze will disturb you on tomorrow

ओडिशा-झारखंड और बिहार में चल रही लू अब यूपी की तरफ बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 अप्रैल की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।

विज्ञापन


इससे उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में वृद्धि होगी। ओडिशा-झारखंड में चल रही गंभीर लू में थोड़ी कमी आएगी लेकिन दायरा 26 अप्रैल को पूर्वी यूपी तक बढ़ जाएगा। जो महीने के अंत तक चलेगा। वहीं एनसीआर के तापमान में वृद्धि के अलावा हवा में धूल परेशान करेगी।
विज्ञापन


लू के बीच उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। हालांकि हवा में नमी की मात्रा काफी कम होने के कारण गर्मी अधिक महसूस हो रही है। दिल्ली में न्यूनतम नमी 15 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहेगा तापमान का हाल

in NCR dusty haze will disturb you on tomorrow

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया तो उत्तराखंड, पंजाब व पूर्वी यूपी में 1-3 डिग्री तक नीचे रहा।

दिल्ली में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पश्चिम भारत के तापमान में काई बदलाव नहीं होगा।

उसके बाद उत्तर पश्चिम, मध्यम व पश्चिम भारत के तापमान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed