{"_id":"6a9adc0d23df08ab140585af","slug":"in-nand-nagri-a-father-who-rushed-to-save-his-son-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-631-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नंद नगरी में बेटे को पीटते देख बचाने पहुंचे पिता पर डंडों से हमला, बेटी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नंद नगरी में बेटे को पीटते देख बचाने पहुंचे पिता पर डंडों से हमला, बेटी भी घायल
विज्ञापन
- स्कूटी का शीशा टूटने को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद
- एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमले का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
नंद नगरी में बेटे के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर उसे बचाने पहुंचे पिता को भी पड़ोसियों ने डंडों से पीट दिया। पिता को बचाने पहुंची बेटी से भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में पिता बेहोश हो गए, जबकि बेटा और बेटी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 50 वर्षीय इंद्रजीत परिवार के साथ नंद नगरी में रहते हैं और बिजली का काम करते हैं। 30 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह घर पर थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा आजाद डी-1 सासी चौक के पास कुछ लोगों से घिरा हुआ है और उसके साथ मारपीट हो रही है।
बेटे को बचाने पहुंचे तो खुद घिर गए : इंद्रजीत मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले बादल, चतरु और साजन को आजाद के साथ मारपीट करते देखा। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान गौरव और जॉनी भी डंडे लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद पांचों ने इंद्रजीत और आजाद पर डंडों से हमला कर दिया।
पिता को बचाने आई बेटी, उसे भी पीटा : मारपीट होते देखकर इंद्रजीत की बेटी स्वीटी भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि उसने पिता और भाई को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। डंडे से चोट लगने के बाद इंद्रजीत मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
दो दिन पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा हमला : जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से करीब दो दिन पहले इंद्रजीत की दूसरी बेटी काजल और आरोपी चतरु के बीच स्कूटी का शीशा टूटने को लेकर विवाद हुआ था।