महिला की गोद में हो बच्चा तो मेट्रो में उससे रहें सावधान, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने जरूर सुना होगा 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'। ये बात कहीं लागू हो ना हो लेकिन अगर आप दिल्ली मेट्रो में सवारी कर रहे हैं तो ज्यादा सावधान रहें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके अगल-बगल बैठे चोरों को खासतौर से चोरनियों को काफी फायदा पहुंचा सकती है।
हाल में दिल्ली पुलिस ने मेट्रो में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली दो महिला चोर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले गुरविंदर सिंह नाम की महिला ने मेट्रो में सफर के दौरान गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
उसके बाद पुलिस ने मेट्रो कोच में लगे सीसीटीवी को खंगाला। उसके बाद इस चोरी पर से पर्दा उठ गया। पुलिस ने अपनी पूरी टीम की सहायता से महिला चोरों के गैंग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला चोरों के पास से कुल 25 लाख का सामान व गहने बरामद किए हैं।
बता दें कि, ये महिलाएं चोरी करने के लिए पीड़ित का रूप बना लेती थी, जिससे लोग उन्हें बैठने को सीट दें देते। जानकारी के अनुसार, ये महिला चोरी के लिए छोटे बच्चों को अपनी गोद में रखती थीं, ताकि किसी को शक न हो।
इसके बाद बगल में बैठी महिला के पर्स से सामान चुरा लेतीं और चालाकी से अपनी साथी को दे देतीं। इससे जब कभी उन पर शक हो तो, वो आसानी से दूसरों को गुमराह कर सकें।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, दोनों महिला चोरों का नाम कटरीना और वर्षा है। ये दोनों मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। पुलिस की पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि 30 वार्षीय लक्ष्मी ने इन्हें चोरी करना सिखाया था। लक्ष्मी लंबे समय से मेट्रो में चोरी कर रही है।
महिला चोरों ने कहा कि गरीबी और काम न मिलने के कारण परेशान हो कर ये रास्ता निकाला। चोरी करने का इरादा तब बना जब दूसरी महिलाओं को चोरी करते देखा। पुलिस ने जांच में बताया कि मेट्रो में चोरी करने में ऐसी बहुत सी महिलाएं शामिल हैं।