फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in mansarovar murder case knife and scissors both were used to fill women

जिंदल परिवार की महिलाओं की मौत के मामले में सामने आया एक और पहलू, इस तरह हुई दर्दनाक हत्या

Wed, 13 Dec 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
in mansarovar murder case knife and scissors both were used to fill women
mansarovar murder case

मानसरोवर पार्क इलाके में जिंदल परिवार की चार महिलाओं और उनके गार्ड की हत्या में बदमाशों ने चाकू ही नहीं कैंची का भी इस्तेमाल किया था। पूछताछ के दौरान सन्नी नामक बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने एक मुड़ी हुई कैंची बरामद की है।

विज्ञापन


सन्नी ने खुलासा किया है कि इस कैंची से न सिर्फ महिलाओं की हत्या की गई, बल्कि अलमारी भी तोड़ी गई। पुलिस ने कैंची को जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिया है। इधर वारदात में मारे गए गार्ड राकेश की पत्नी कृष्णा से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूटपाट व हत्याकांड की साजिश रचने में कृष्णा की भी भूमिका है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनकी रिमांड 18 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने किए कई खुलासे

in mansarovar murder case knife and scissors both were used to fill women
mansarovar murder case - फोटो : अमर उजाला

मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान बदमाशों ने कई खुलासे किए हैं। उनकी निशानदेही पर वारदात वाले दिन बदमाशों के पहने हुए कपड़े, एक चादर व कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों ने करीब 15 लाख रुपये कैश और 40 लाख रुपये के जेवरात लूटे थे। उनसे पूछताछ के बाद अभी वह बरामद किया जाना बाकी है। इधर रविवार को पुलिस की टीम बदमाशों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और क्राइम सीन को रिक्रियट किया। काफी देर छानबीन के बाद पुलिस बदमाशों को लेकर वापस लौट गई। 

पूछताछ में शामिल हुई इकलौती बची बेटी

in mansarovar murder case knife and scissors both were used to fill women
जिंदल ऑयल मिल - फोटो : अमर उजाला

इधर पुलिस की पूछताछ में जिंदल परिवार की इकलौती बची बेटी आभा भी शामिल हुई। पुलिस ने उससे घर से गायब सामान के बारे में पूछताछ की। आभा ने भी गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर परिवार की हत्या का कारण पूछा।

मालूम हो कि मानसरोवर पार्क इलाके में 7 अक्तूबर को शाहदरा के जिंदल ऑयल मिल्स परिसर में जिंदल परिवार की उर्मिला जिंदल, उनकी तीन बेटियां संगीता गुप्ता, नुपुर जिंदल, अंजलि जिंदल और बिल्डिंग का गार्ड राकेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

वारदात के दो माह बाद पुलिस ने मृत गार्ड के बेटे अनुज और दामाद विकास समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तभी से मामले की छानबीन जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed