फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Malviya Nagar two friends killed a youth by stabbing a knife

Delhi: मालवीय नगर में कहासुनी के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दोनों हैं मृतक के दोस्त

Tue, 18 Oct 2022 12:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दक्षिण दिल्ली की कोठियों में घरेलू नौकर का काम करते हैं। लव महतो प्राइवेट नौकरी करता था। तीनों दोस्त थे। घटना वाले दिन लव ने शराब के नशे में उनको गाली दे दी थी।

विज्ञापन
In Malviya Nagar two friends killed a youth by stabbing a knife
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुई गाली-गलौज के बाद दो युवकों ने अपने ही दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त लव महतो (27) के रूप में हुई है। हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मधुबनी बिहार निवासी धर्मेंद्र और सीतामणि बिहार निवासी भीष्म के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 12.03 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि चिराग दिल्ली स्थित सी-3 के मकान की तीसरी मंजिल पर युवक को चाकू मार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लव महतो को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को दिए बयान में मकान मालिक ने बताया कि करीब 11.40 पर उसने जीने पर शोर सुना। वह ऊपर की ओर गया तो देखा कि पड़ोसी युवक धर्मेंद्र और भीष्म छोटी-पुलिया, नाले की ओर फरार हो रहे थे। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी धर्मेंद्र को चिराग दिल्ली से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि भीष्म बिहार जाने के लिए रेलवे स्टेशन भागा है। फौरन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमों को भेजा गया। तड़के भीष्म को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दक्षिण दिल्ली की कोठियों में घरेलू नौकर का काम करते हैं। लव महतो प्राइवेट नौकरी करता था। तीनों दोस्त थे। घटना वाले दिन लव ने शराब के नशे में उनको गाली दे दी थी। इसी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed