फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In lockdown about 2 lakh children have been away from education to school

लॉकडाउन में शिक्षा से दूर हुए लगभग 2 लाख बच्चों को फिर से स्कूल तक लाने की कवायद, एसएमसी ने बुलाई बैठक

Tue, 03 Nov 2020 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
In lockdown about 2 lakh children have been away from education to school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने लॉकडाउन में गायब हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों की जानकारी हासिल करने और उन्हें वापस लाने के लिए कवायद शुरू की है। आयोग को चिंता है कि कहीं यह बच्चे बाल मजदूरी के चंगुल में ना फंस जाएं।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में डीसीपीसीआर ने स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की दो दिवसीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में एसएमसी का सदस्य होने के नाते शिक्षा निदेशालय, नगर निगमों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। इस दौरान एसएमसी के सभी सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। साथ ही उनके मासिक लक्ष्य व कार्रवाई की एक स्पष्ट योजना बनाई गई। 
विज्ञापन


एसएमसी के सदस्य अपने जिले में नवंबर के महीने में कम से कम ऐसे 250 छात्रों की तलाश करेंगे, जिन्होंने स्कूलों में दाखिला लिया है। लेकिन वे लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं में 33 प्रतिशत से कम उपस्थित रहे या फिर उनकी शून्य रही। स्कूलों को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। इसके अलावा एसएमसी के सदस्यों को कम से कम 100 नए बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने का लक्ष्य सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक के दौरान डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद गायब हुए ऐसे लगभग 2 लाख बच्चों की पहचान करने की जरूरत है। जिनके बारे में स्कूलों को पता नहीं है।


उन्होंने कहा कि यूनिसेफ के मुताबिक भारत में प्राथमिक शिक्षा को पूरा करने से पहले ही 100 में से 29 छात्र स्कूल छोड़ देते हैं। अब महामारी के कारण स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है। जिसके कारण बाल श्रम में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में डीसीपीसीआर को इन दोनों समस्याओं से निपटने के लिए कई उपाय करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed