फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In laws accused of beating son in law to death in Delhi s Shahbad Dairy

ससुरालियों की हैवानियत: भूल गए वो दामाद है... सास-ससुर और पत्नी के भाइयों ने बनाया निशाना; चली गई युवक की जान

Wed, 08 Jan 2025 09:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रवि का पत्नी से विवाद था। इसके बाद से पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ अलग रहती थी।

विज्ञापन
In laws accused of beating son in law to death in Delhi s Shahbad Dairy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रवि कुमार (28) के रूप में हुई है। रवि के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने रवि की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस को उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि रवि ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस कारण हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मामले में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक रवि अपने परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी में रहता थे। परिवार में मां परमेश्वरी देवी और आठ साल की बेटी ज्योति है। रवि पेशे से पेंटर था। आरोप है कि बुधवार तड़के गली में ही रहने वाले रवि के ससुर, सास, सालों व अन्यों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। बाद में वह पास में ही मौजूद पुलिस चौकी में भागी-भागी गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह वापस आईं तो बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रवि का पत्नी से विवाद था। इसके बाद से पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ अलग रहती थी। वहीं, छानबीन में पता चला है कि मारपीट की वारदात सुबह छह बजे की है, परिजनों ने 8.30 बजे इसकी जानकारी दी। पुलिस की शुरुआती जांच में लग रहा है कि रवि ने आत्महत्या की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed