{"_id":"2cc52768e09e663beb00d45229f403b8","slug":"in-lahabaas-village-sarpanch-will-be-elected-without-any-opposition-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गांव में निर्विरोध सरपंच चुना जाना लगभग तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गांव में निर्विरोध सरपंच चुना जाना लगभग तय
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉमिनेशन से एक दिन पहले मंगलवार को गांव लाहाबास में गांव के प्रमुख लोगों की एक पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच नूर मोहमद ने की।
विज्ञापन
गांव की पंचायत द्वारा चार माह पहले सहमति से निर्विरोध चुनी गई सरपंच रूकमनी के मामले पर जब विचार विमर्श किया जा रहा था तो अचानक गांव के ही लाला राम ने सरपंच पद का चुनाव लडने की ताल ढोक दी। जिसकी वजह से पंचायत में बेचैनी बढ गई।
विज्ञापन
आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद लाला राम को गांव के प्रमुख लोगों ने चुनाव न लडने के लिये राजी कर लिया। उसके बाद गांव के प्रमुख लोगों और सरपंच पद की दावेदार रूकमनी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गांव के सभी मोहल्ले और बिरादरी के एक-एक प्रमुख आदमी की रूकमनी को सरंपच बनाने के मामले में दुबारा से राय मांगी गई। पंचायत में मौजूद सभी प्रमुख लोगों ने रूकमनी को ही सरपंच बनाने में विश्वास जताया। गांव के दस पंचायत सदस्यों को चुना जाना बाकी है।
गांव के प्रमुख लोगों का कहना है कि जल्दी ही एक और पंचायत कर गांव के सभी पंचों को भी निर्विरोध चुनने का प्रयास किया जाऐगा जिससे सरकार द्वारा निर्विरोध पंचायत चुने जाने पर 11 लाख का इनाम मिल सके तथा गांव से पार्टीबाजी समाप्त हो सके।
लाहाबास गांव में निर्विरोध सरपंच चुने जाने को लेकर जो अचानक संकट के बादल छाये वे अब खत्म हो गये हैं। गांव लाहाबास की रूकमनी का निर्विरोध सरपंच चुना जाना लगभग तय हो गया है। गांव के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब गांव में निर्विरोध सरपंच बनेगा।
पुन्हाना खण्ड में पंचायत के चुनाव 10 जनवरी को होने हैं तथा आवेदन भरने की तारीख 23 से 29 दिसंबर तक है। आप को बता दें कि गांव लाहाबास में इस बार सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिये रिजर्व है। अनुसूचित जाति में गांव के बाल्मीकी और हरीजन समाज के लोग आते हैं। गांव की लगाग तीन हजार की आबादी है और 1290 वोट हैं। गांव में दस पंचायत सदस्य चुने जाने हैं।
गांव के पूर्व सरपंच नूर मोहम्मद, सोहराब सरपंच, हारून सरंपच और आमीन, लखक्का, फरीद का कहना है कि गांव में कोई पार्टीबाजी ने रहे तथा गांव का चहुमुखी विकास हो सके इस वजह से गांव के प्रमुख लोगों ने सहमति से गांव की रूकमनी को सरपंच चुन लिया है। उन्होने कहा कि जल्दी ही गांव के प्रमुखस लोगों की और पंचायत होगी जिसमें गांव के सभी दस पंचों को भी निर्विरोध चुना जाने का प्रयास किया जाऐगा।
इस मौके पर सोहराब सरपंच, अखतर हुसैन, लखपत, तौफीक, लियाकत, रशीद पंच, फरीद, आमीन, आसूबा, जाकिर चौहान, तेयब हुसैन, लाला राम, रतीराम सरपंच, डाक्टर इसराईल, मुबीन, नत्थन, महेंद, इंदर, हप्पन, हाजी आस मोहम्मद, मुबारिक, भूरा, फते मोहम्मद, पूरण, हरचंद, महेश ऐडवोकेट, लियाकत, मुबारिक और सुबेदार, प्यारे, विजय कुमार, लल्लू, कमरू, हब्बी, छतरू सरपंच, मुबीन, इकबाल, हारून, जस्सी सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।