पति ने कहा, सिर्फ एक महीने पत्नी को रखूंगा साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के दूसरे समन पर भी कुमार विश्वास और उनकी पत्नी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए और अमेरिका रवाना हो गए। दूसरी ओर आयोग के कार्यालय में बुधवार को दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
वहीं ‘आप’ महिला कार्यकर्ता कहीं मामले पर न्याय तो कहीं विश्वास को क्लीन चिट देती रहीं। वहीं, पीड़िता के पति ने आयोग को साफ कर दिया कि जब तक विश्वास अवैध संबंधों पर सफाई नहीं देंगे, वे अपनी पत्नी के साथ घर नहीं बसाएंगे।
आयोग ने दोपहर एक बजे तक इंतजार किया, उसके बाद मीडिया को सूचना दे दी कि अब दिल्ली पुलिस ही इस मामले में दखल देगी। आयोग के समन की अनदेखी करके विश्वास बिना किसी सूचना के अमेरिका चले गए हैं।
सिर्फ एक माह तक साथ रखूंगा
आयोग के समन पर पीड़िता का पति दोपहर 12 की बजाय करीब 1.10 पर मुख्यालय पहुंचा। आयोग ने उनसे कहा कि विश्वास तो एक महीने के लिए अमेरिका जा रहे हैं, ऐसे में अब क्या किया जाए?
बेहतर होगा कि अपनी पत्नी (पीड़िता) को अपने साथ घर ले जाएं। पहले तो वो मना करता रहा, लेकिन बाद में आयोग की काउंसलिंग के बाद पीड़िता को घर आने की इजाजत दे दी। पति का कहना था कि जब तक विश्वास भारत नहीं आ जाते, तब तक एक महीने वो घर में रह सकती है।