{"_id":"5eff26680dda84314b04bf9d","slug":"in-kanpur-encounter-bulandshahr-constable-ajay-injured-bullets-in-legs-and-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर में बुलंदशहर के सिपाही अजय हुए घायल, हाथ और पैर में लगी है गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर में बुलंदशहर के सिपाही अजय हुए घायल, हाथ और पैर में लगी है गोली
Fri, 03 Jul 2020 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
सिपाही अजय
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के थाना शिवराजपुर में हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र का रहने वाला एक सिपाही भी घायल हुआ है। मोहल्ला शेखमचिस्ती का रहने वाला सिपाही अजय कुमार इस घटना में घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना खुद अजय ने परिजनों को दी है। उसने फोन पर बात करते हुए बताया कि हाथ और पैर में गोली लगी है, अभी अस्पताल में हूं।
जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा एके 47 से की गई फायरिंग में अजय के एक हाथ व एक पैर में गोली लगी है। वह वर्ष 2018 में ही पुलिस में भर्ती हुआ था। साथ ही गत वर्ष ही उसकी पोस्टिंग कानपुर के बिठूर थाने में हुई थी।
विज्ञापन