फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in jnu three students threatening to handicap student to disappear

जेएनयू : दिव्यांग छात्र को तीन छात्रों ने दी धमकी, कहा- नजीब की तरह कर दिया जाएगा गायब

Tue, 30 Jul 2019 02:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
in jnu three students threatening to handicap student to disappear
JNU - फोटो : फाइल फोटो

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में एक बार फिर 2016 में कैंपस से गायब छात्र नजीब अहमद की यादें ताजा हो गई हैं। कैंपस के ही पीएचडी (रशियन स्ट्डीज) प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र फारूक आलम ने आरोप लगाया है कि छात्र अंकित व दो अन्य ने उसे नजीब अहमद की तरह गायब करने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


फारूक ने अंकित के खिलाफ गायब करने की धमकी देने संबंधी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। इसी मुद्दे पर जेएनयू के गंगा ढाबा से चंद्रभागा तक छात्रसंघ समेत अन्य छात्र संगठनों ने मिलकर विरोध मार्च निकालते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। 
विज्ञापन


जेएनयू के दिव्यांग छात्र फारूक आलम का आरोप है कि कावेरी हॉस्टल के पास शनिवार रात 10.20 मिनट पर तीन छात्रों ने उनका रास्ता रोका। बाइक से टक्कर मारते हुए गालियां दी और नजीब की तरह गायब करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जेएनयू सिक्योरिटी को उसी समय शिकायत दी थी। विश्वविद्यालय से उक्त तीनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, अंकित ने फारूक के लगाए सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि वह फारूक को जानते तक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed