फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in ghaziabad tricolor dishonor on two places, till 18 hours tore tricolor keep flying

यूपी में दो जगह हुआ तिरंगे का अपमान: 18 घंटे तक फटा हुआ लहराता रहा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Wed, 16 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
in ghaziabad tricolor dishonor on two places, till 18 hours tore tricolor keep flying
फटा तिरंगा लहराता रहा और एक जगह कूड़े में पड़ा रहा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रध्वज के अपमान की सोमवार को शहर में दो तस्वीरें सामने आईं। आंधी-तूफान के चलते श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लगा प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज फट गया, जो 18 घंटे तक फटा हुआ ही लहराता रहा।

विज्ञापन


उधर, कविनगर में जैनमती उजागरमल पब्लिक स्कूल के पास कूड़े के ढेर पर तिरंगा पड़ा रहा, जिसमें कूड़ा बांध कर फेंका गया था। यहां भी किसी ने तिरंगे को उठाने की जहमत तक की नहीं उठायी। दोनों जगह सिस्टम की उदासीनता देखने को मिली।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने प्रदेश का सबसे ऊंचा ( 211 फीट) तिरंगा फहराया था। तब से लेकर कई बार यह तिरंगा फटा है, लेकिन रविवार को स्थित अलग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फटने के करीब 18 घंटे बाद सोमवार को पोल से उतारा गया

in ghaziabad tricolor dishonor on two places, till 18 hours tore tricolor keep flying
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में तिरंगे के रखरखाव को लेकर 11.57 लाख रुपये में टेंडर छोड़ा गया था, जिससे जिम्मेदारी तय की गई थी कि तिरंगा हवा से फटता है या फिर मैला होता है तो तत्काल बदला जाएगा, लेकिन यहां पर तिरंगा फटने के करीब 18 घंटे बाद सोमवार को पोल से उतारा गया।

नगर निगम के अधिशासी अभियंता एसपी वार्ष्णेय का कहना है कि तिरंगे के रखरखाव के लिए टेंडर जारी हो गया है। सहगल फर्म को टेंडर दिया गया है लेकिन फर्म से डेढ़ लाख की एफडी नहीं मिली थी। इसलिए पूरे पेपर हैंडओवर नहीं हो सके हैं। अब फर्म को बुलाया कर सारे पेपर पूर कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed