फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in front of Modi rally Kejriwal doing bumper assembly Meetings.

मोदी रैली के सामने केजरीवाल कर रहे बंपर सभाएं

Fri, 09 Jan 2015 08:48 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
in front of Modi rally Kejriwal doing bumper assembly Meetings.

दिल्ली चुनाव जीतने के लिए भाजपा बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैलियां कराने की योजना बनी रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) को भरोसा अरविंद केजरीवाल की जनसभाओं पर है।

विज्ञापन


पार्टी का दावा है कि केजरीवाल ने दिसंबर से अभी तक 52 विधानसभाओं में जनसभाएं की हैं। इनमें साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों से केजरीवाल का सीधा संपर्क हुआ है। खास बात यह कि पहला राउंड दिसंबर मध्य तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद केजरीवाल दोबारा बंपर सभाएं करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी मानकर चल रही है कि दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर अरविंद केजरीवाल इकलौता बड़ा और भीड़ जुटाऊ चेहरा होंगे। लिहाजा प्रचार अभियान की रणनीति उन्हीं के इर्द-गिर्द तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की कोशिश है चुनाव के ऐलान से पहले केजरीवाल विधान सभाओं में ज्यादा से ज्यादा सभाएं कर लें। पार्टी को इसमें फायदा भी दिख रहा है। बड़ी रैलियों में जहां लाखों के खर्च पर भी स्वत:स्फूर्त भीड़ जुटने की संभावना कम रहती है।

बड़ी रैलियों से लोगों से रिश्ता नहीं बनता

in front of Modi rally Kejriwal doing bumper assembly Meetings.

पार्टी का मानना है कि इन रैलियों से लोगों से सीधा रिश्ता बनाना भी आसान नहीं होता। इसकी जगह केजरीवाल की सभाओं में मामूली खर्च होता है। वहीं, सभा में आने के दौरान इलाके के असरदार लोगों से सीधा मुलाकात हो जाती है।

इसका असर वोटिंग के दिन पड़ता है। पार्टी इसी रणनीति पर काम कर रही है। दूसरे चरण को आप इस चरण को अहम मान रही है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचार मैदान में होंगे।

फिलहाल आप की रणनीति है कि इस दौरान भी विधानसभाओं में केजरीवाल की सभाएं कराई जाएं। वहीं, पार्टी के दूसरे प्रचारक डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। इसके अलावा पार्टी के अलग-अलग विंग को भी सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed