फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   in front of 250 feet flag, city is ready to make a fourth record

बाबा रामदेव के साथ खड़े हुए अमित शाह, योग दिवस पर बना दिया नया रिकॉर्ड

Tue, 21 Jun 2016 09:11 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
in front of 250 feet flag, city is ready to make a fourth record
- फोटो : ANI

ठीक दस महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस मंच से औद्योगिक नगरी को मेट्रो की सौगात देकर गए थे, उसी मंच से दुनिया का एक रिकॉर्ड बनाया गया। वह रिकार्ड है एक लाख लोगों का एक साथ योग करना।

विज्ञापन


रिकार्ड बनाने के दौरान बाबा रामदेव सहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे। इस रिकार्ड में आहुति देने के लिए केवल फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पलवल, गुड़गांव, दिल्ली  और एनसीआर तक के योगसाधक शामिल हुए। इसके अलावा पतंजलि योग संस्थान हरिद्वार से आए विद्यार्थी व स्वयंसेवक भी शामिल रहे।
विज्ञापन


आपको याद हो कि मार्च 2015 में सेक्टर-12 टाउन पार्क में 250 फुट का तिरंगा फहराया गया था। जिसके साक्षी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बने थे। जिस ग्राउंड पर योग का रिकॉर्ड बनने जा रहा है वहां बने मंच के ठीक सामने आसमान में शानदार लहराता तिरंगा दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 फुट का तिरंगा होगा सामने

in front of 250 feet flag, city is ready to make a fourth record

योग साधकों की भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने स्वामी रामदेव के लिए उसी मंच को चुना है जिस पर प्रधानमंत्री ने शहरवासियों को मेट्रो का तोहफा दिया था।  मंगलवार को स्वामी और शाह भी तिरंग के सामने खड़े होकर दुनिया को योग का संदेश दिया।

हुडा ग्राउंड में बने 7.3 फुट की ऊंचाई वाले मंच से स्वामी रामदेव और अमित शाह योग करेंगे। यह मंच 30 गुणे 40 फिट का बना है। उसके ऊपर जो आसन तैयार किया गया है वह 9 गुणे 10 फिट का है। 

चौथा रिकार्ड बनाने को तैयार शहर

in front of 250 feet flag, city is ready to make a fourth record

देश की राजधानी से महज 30 किलोमीटर दूर दिल्ली-मथुरा हाईवे पर बसे इस शहर ने रिकार्ड बनाने में भी रिकार्ड कायम किया है। महज एक साल के अंदर शहर चौथा रिकार्ड बनाने को तैयार है।

इसको लेकर शहरवासी, जनप्रतिनिधि व अधिकारी समेत सभी वर्ग उत्साहित हैं। बता दें कि वर्ष 2015 में ही शहर ने तीन रिकार्ड बनते देखा है।

ये हैं तीन रिकार्ड:
3 मार्च 15 सेक्टर-12 टाउन पार्क में 250 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।
25 जुलाई 15 को तीन घंटे में 20 हजार लोगों की मदद से ढाई लाख पौधे लगाए गए।
30 अगस्त 15 को  सेक्टर-16 में जैन संत तरुण  जैन जी ने 33 फिट ऊंची पुस्तक का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed