{"_id":"5ca32154bdec22141f00efd8","slug":"in-delhi-timarpur-bike-borne-man-died-of-neck-cutting-from-chinese-kite-string","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कूलर के लिए घास लाने जा रहा था युवक, रास्ते में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के कूलर के लिए घास लाने जा रहा था युवक, रास्ते में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, मौत
Tue, 02 Apr 2019 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सोमवार दोपहर एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई जब वह बाइक से कहीं जा रहा था। गौरतलब है कि युवक अपनी बाइक पर था और चीनी मांझे से उसका गला कट गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रवि(18) के रूप में हुई है। रवि अपने परिवार के साथ योगराज कॉलोनी में रहता था और बादली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि के पिता रामकिशन ने उसे कूलर की घास लाने के लिए कहा था। वह इसके लिए निरंकारी कॉलोनी स्थित बाजार गया था। रास्ते में एक कटी पतंग की डोर उसके गले को काटते हुए निकली।
विज्ञापन
गला कटते ही वह बाइक से गिरकर तड़पने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तिमारपुर पुलिस स्टेशन को दी गई जहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।