फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi the infection rate remains low even after corona patients more

दिल्ली में कोरोनाः मरीज ज्यादा मिलने के बाद भी संक्रमण दर कम, मौत के मामले में आठवां नंबर

Sat, 19 Sep 2020 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2020 02:23 AM IST
सार

  • सात दिन में औसतन 1.9 फीसदी दर से दिल्ली में बढ़ रहा है संक्रमण
  • देश में पांडिचेरी के बाद सबसे ज्यादा जांच दिल्ली में हो रही
  • एक दिन में कोरोना से मौत के मामले में दिल्ली आठवें स्थान पर

विज्ञापन
In Delhi the infection rate remains low even after corona patients more
कोरोना जांच... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण के दिल्ली में रोजाना बेशक चार हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हों, लेकिन संक्रमण दर के मामले में राजधानी दूसरे कई राज्यों से काफी बेहतर मानी जा सकती है। बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली में 4432 नए केस सामने आए हैं। देश में सबसे ज्यादा मरीज मिलने वाले राज्यों में दिल्ली छठवें स्थान पर आ चुका है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, तमिलनाडू और उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली से सबसे ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि बीते सात दिन की औसतन संक्रमण दर पर गौर करें तो दिल्ली में 1.9 फीसदी की दर से संक्रमण की वृद्धि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


यह स्थिति तब है जब देश में पांडिचेरी के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा कोविड जांच हो रही है। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 3244 लोगों की जांच हो रही है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 743.5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व प्रोफेसर रिजो एम जॉन का कहना है कि भले ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या अब रोजाना चार हजार से अधिक मिल रही हो लेकिन अभी भी यहां की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। बीते एक दिन में जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं उनमें दिल्ली का आठवां स्थान है।


ठीक इसी तरह साप्ताहिक संक्रमण वृद्धि दर पर गौर करते हैं तो दिल्ली का 21वां स्थान है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि संक्रमण की इस रफ्तार को यहीं तक सीमित रखना ही सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed