{"_id":"ae88bffb3b1283224e77896c60c410d2","slug":"in-december-convince-picnic-in-forest-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में मनाइए सिटी फॉरेस्ट में पिकनिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में मनाइए सिटी फॉरेस्ट में पिकनिक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने शहर के पहले सिटी फॉरेस्ट का तोहफा देने की तैयारी पूरी कर ली है। अफसरों के मुताबिक सिटी फॉरेस्ट के पहले चरण का विकास अंतिम दौर में पहुंच गया है। 30 नवंबर तक फॉरेस्ट को भव्य समारोह के साथ जनता को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके बाद शहरवासियों को प्राकृतिक वातावरण के बीच पिकनिक मनाने का एक शानदार स्पॉट को मिलेगा, साथ ही शहर की आबोहवा भी सुधरेगी। पहले चरण में 45 एकड़ का क्षेत्र विकसित करने में जीडीए 15 करोड़ खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत फॉरेस्ट में हिरण, बतख, दुर्लभ प्रजाति के पेड़ों का एक पॉकेट, झील और सरोवर बनाए गए हैं। यहां प्राकृतिक रूप से बने टीले को मखमली माउंट की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
वीसी संतोष यादव के मुताबिक इस माह के अंत तक इसे शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। उधर, जीडीए अधिकारियों के मुताबिक सिटी फॉरेस्ट, एलीवेटेड रोड, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो, घोषित आवासीय योजनाओं को ही समय पर पूरा कराया जाएगा।