प्रीमियम बस मामले में अब अन्य आप नेताओं से एसीबी करेगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस मामले में प्राथमिक जांच और पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय से पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने साफ किया है कि इसे बनाने में अनियमितता बरती गई है।
इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कुछ और नेताओं से पूछताछ भी संभव है। एसीबी के मुताबिक इसे बनाने की जल्दबाजी में मोटर व्हीकल एक्ट का भी उल्लंघन किया गया है।
सूत्रों की मानें तो मंगलवार को जब गोपाल राय से पूछताछ की गई थी तो उनसे पूछा गया था कि इस पॉलिसी को बनाने में आपने किस-किस से सलाह मशविरा किया था।
एसीबी डीटीसी के लोगों से पूछताछ कर चुकी है
इस पर उन्होंने बताया था कि दिल्ली सरकार के दिल्ली डॉयलॉग कमीशन (डीडीसी) और परिवहन विभाग के अधिकारियों से इसमें मदद ली गई थी। एसीबी डीटीसी के लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो ऐसा लगता है कि यह पॉलिसी किसी एक कंपनी को ध्यान में रखकर जल्दबाजी में बनाई गई है। क्योंकि पूरी योजना बनाने में अनियमितता का आलम यह है कि अधिसूचना जारी करने से पहले इस पर लॉ विभाग और वित्त विभाग से कोई सलाह नहीं ली गई।
एलजी को भी इसकी फाइल नहीं भेजी गई, जबकि तीनों जगह फाइल जाना अनिवार्य है। एसीबी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पूछताछ के लिए आप नेताओं समेत सरकार के लोगों को बुलाया जाएगा।