सुनंदा मौत मामले में शशि थरूर से SIT ने की पांच घंटे पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर से दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने पांच घंटे तक पूछताछ की। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो थरूर को पूछताछ के लिए दुबारा बुलाया जाएगा।
मामले की धीमी जांच के बारे में बस्सी ने कहा कि इसके कई कारण हैं, लेकिन पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिरुअनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर से एसआईटी ने शनिवार को वसंत विहार थाना स्थित वाहन चोरी निरोधक शाखा कार्यालय में पांच घंटे तक पूछताछ की।
आयुक्त ने कहा कि थरूर से सुनंदा के पेट से निकली एलप्रेक्स दवा की डोज के बारे में पूछताछ की गई। उनसे यह भी जानकारी ली गई कि उक्त दवा होटल के कमरे तक कैसे पहुंची।
दवा के जहर बनने की वजह से सुनंदा की मौत हुई थी
इसी दवा के जहर बनने की वजह से सुनंदा की मौत हुई थी। हालांकि अभी तक थरूर के बयान से ऐसा नहीं लग रहा है कि सुनंदा की हत्या में इनकी कोई भूमिका है।
यदि एसआईटी को लगेगा कि और पूछताछ करनी है, तो समन देकर उन्हें फिर बुलाया जाएगा। थरूर से एक साल पहले भी तीन राउंड में पूछताछ हो चुकी है।
वहीं, एसआईटी की ओर से एम्स मेडिकल बोर्ड को एक पत्र लिखा गया है और बिसरा रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं पर बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है।
एक पांच सितारा होटल में सुनंदा मृत अवस्था में मिली थीं
विदित हो कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनंदा मृत अवस्था में मिली थीं। करीब एक साल बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
15 फरवरी 2015 को पुलिस ने सुनंदा का बिसरा और होटल के कमरे से मिले सबूतों को जांच के लिए अमेरिका की प्रयोगशाला में भेजा। प्रयोगशाला ने गत वर्ष नवंबर में पुलिस को अपनी रिपोर्ट भेजी।
रिपोर्ट में सुनंदा के शरीर में पाए गए जहर की स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन प्रयोगशाला ने एम्स की रिपोर्ट की पुष्टि की, जिसमें कहा गया था कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई है।