फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Brook body was found innocent Dia, was missing from December 27

नाले में मिली मासूम दीया की लाश, 27 से थी लापता

Wed, 06 Jan 2016 09:55 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
in Brook body was found innocent Dia, was missing from December 27

आनंद विहार इलाके में संदिग्ध हालात में नाले में गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। एक साल की दीया गत 27 दिसंबर को घर के सामने खेलते हुए लापता हो गई थी। घर के सामने ही नाले में उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि करीब 10 दिन से गायब दीया का शव ठीक हालत में मिला है। शव को देखकर लगता है कि एक या दो दिन पूर्व उसकी हत्या कर नाले में फेंका गया।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुनीता को बच्ची का सिर नाले में दिखा

in Brook body was found innocent Dia, was missing from December 27

पुलिस के मुताबिक, दीया परिवार के साथ राम विहार के निर्माणाधीन मकान में रहती थी। इसके परिवार में पिता काशी प्रसाद, मां सुनीता और तीन भाई-बहन हैं।

काशी इसी निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करता है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मंगलवार सुबह सुनीता को बच्ची का सिर नाले में दिखा।

गौर से देखने पर बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed