फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Bawana area mother-in-law stopped daughter-in-law from meeting her boyfriend then she beaten up by boyfrien

शादी के बाद भी नहीं बदली वो: बॉयफ्रेंड से मिलने पर रोकती थी सास, पति ने मायके भेजा तो करवा दी बुजुर्ग की पिटाई

Tue, 13 Dec 2022 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 05:57 PM IST
सार

महिला के परिवार वालों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोप है कि उसके बाद से बहू घर में किसी न किसी बात को लेकर अकसर झगड़ा करने लगी।

विज्ञापन
In Bawana area mother-in-law stopped daughter-in-law from meeting her boyfriend then she beaten up by boyfrien
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बवाना इलाके में मिलने से रोकने पर बहू के दोस्त ने पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर घर में घुसकर उसकी सास की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को चाकू गोदकर फरार हो गया। अस्पताल में इलाज करवाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

53 वर्षीय महिला अपने पति और दो बेटों के साथ बवाना इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि छह साल पहले उसके बड़े बेटे का सोनीपत की रहने वाली एक लड़की से शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बहू अपने गांव के एक लड़के से चोरी छिपे फोन पर बात करने लगी। दो माह पहले एक दिन उसके बेटे ने उसे फोन पर बात करते पकड़ लिया। इस बात को लेकर दंपती में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने अपने ससुर को सारी बात बताई। उसके ससुर ने अपनी बेटी को समझाया। उसके बाद बहू के गांव का रहने वाला उसका दोस्त एक दिन महिला के घर आया। उसने बहू से बात करने से मना करने पर परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 

विज्ञापन

महिला के परिवार वालों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोप है कि उसके बाद से बहू घर में किसी न किसी बात को लेकर अकसर झगड़ा करने लगी। इससे परेशान होकर युवक ने नौ दिसंबर को अपने पत्नी को मायके जाने के लिए उसे गाड़ी पर बिठा दिया। आरोप है कि शाम करीब सात बजे बहू का दोस्त महिला के घर में घुस गया और महिला की पिटाई करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने महिला को चाकू गोदकर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने महिला को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन उस दिन महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। दो दिन बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed