फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   in Atta under the outpost illegal shops

सेक्टर-18 का हाल: अट्टा में पुलिस चौकी तले लगती हैं अवैध दुकानें

Thu, 14 Apr 2016 10:37 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Apr 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
in Atta under the outpost illegal shops
अट्टा में अवैध दुकानें - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

कोर्ट का आदेश है कि फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी न लगाई जाएं। अगर ऐसा होता है तो प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अट्टा मार्केट में खुलेआम रेहड़ी-पटरी लगाई जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि प्रशासन को इसकी खबर नहीं है। मगर हर बार प्रशासन चोरी छुपे रेहड़ी लगाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेता है। ये हाल तब है जब अट्टा मार्केट में ही पुलिस पिकेट बनी हुई है। हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी नहीं बैठता है। बुधवार को दोपहर सवा दो बजे कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद भी आधे से ज्यादा बाजार खुला हुआ था। रेहड़ी पटरी वालों ने फुटपाथ पर कब्जा जमाया हुआ था।

विज्ञापन


चौकी बनी पिकेट
कुछ साल पहले अट्टा मार्केट में व्यापारी को गोली लगने की घटना के बाद लोगों की सुरक्षा के लिए मार्केट में पुलिस पिकेट बनाई थी। लेकिन अब इसमें कोई पुलिसकर्मी नहीं बैठता है। इसी वजह से रिक्शा चालाक और अन्य लोग दोपहर में आकर यहां पर सो जाते हैं। बुधवार दोपहर 2:15 मिनट पर कुछ लोग पिकेट के पास सो रहे थे। अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी झा ने बताया कि मार्केट में गोली चलने की घटना होने के बाद पुलिस पिकेट बनाई गई थी। व्यापारियों ने उसमें एसी भी लगवाया था, लेकिन कोई पुलिस कर्मी इसमें नहीं बैठता है।
विज्ञापन


राजनीतिक दबाव कार्रवाई पर भारी
लोगों के मुुुुताबिक जब कभी पुलिस कर्मी रेहड़ी वालों को हटाने के लिए आते हैं, तो तुरंत पुलिस कर्मियों के पास फोन आ जाता है। इस वजह से पुलिस  कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। सेक्टर-18 में रेहड़ी लगाने वाले मनोज ने बताया जब भी पुलिस कार्रवाई के लिए आती है तो वह अन्य लोगों के साथ नेताओं के पास चले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई पुलिसकर्मी कार्रवाई के लिए आता है तो भी तमाम रेहड़ी वालों को पहले ही पता चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाकर रेहड़ी पटरी वालों को हटाया जाता है। लेकिन ये लोग चोरी- छिपे दोबारा से रेहड़ी लगा लेते हैं। - बच्चू सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।

अट्टा चौकी, जीआईपी के गेट पर शिफ्ट हो गई है। अट्टा मार्केट की चौकी को पुलिस पिकेट में बदल दिया गया है। जहां हरवक्त पुलिसकर्मी तैनात रहता है। उस समय पुलिस कर्मी क्यूं नहीं तैनात थे, इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित थाना प्रभारी से जवाब मांगा जाएगा।- दिनेश यादव, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed