फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   in a Five friends cafe all waiters are dumb, order understand by code

पांच दोस्तों के कैफे में हर वेटर है मूक-बधिर, कोड देखकर समझते हैं ऑर्डर

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
संजीव श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
संजीव श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
in a Five friends cafe all  waiters are dumb, order understand by code
ये इस रेस्त्रां की खासियत - फोटो : अमर उजाला

यहां हाथों से निकले हुए शब्दों की ध्वनि आंखों से सुनी जाती है, ये बात सुनने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन, दिल्ली के बेहद व्यस्त इलाके में खुले इस कैफे में घुसते ही आपकी मुलाकात ऐसे शख्स से होगी जो न तो सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं।

विज्ञापन


यहां काम करने वाले सारे वेटर बोलने और सुनने में असमर्थ (मूक-बधिर)हैं। दक्षिणी दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके के ‘इकोज कैफे’ की यही खास बात यहां आने वाले हर शख्स को इसका मुरीद बना देती है।
विज्ञापन


अपनी सीधी-सादी जिंदगी जी रहे पांच दोस्तों ने जब अपना स्टार्टअप शुरु करने का फैसला किया तो उनके दिमाग में बस एक ही बात थी कि वो व्यापार के साथ समाज के लिए भी कुछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से बेजुबानों की जिंदगी को मिला रोजगार

in a Five friends cafe all  waiters are dumb, order understand by code
इन दोस्तों ने दिया बेजुबानों को सहारा - फोटो : अमर उजाला

गौरव, क्षितिज, शिवांश, साहिब और प्रतीक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। इनमें से गौरव, साहिब और प्रतीक एक ही कंपनी में काम करते हैं और एक ही कैब में ऑफिस आने जाने की वजह से इनकी रोज की मुलाकात जल्द ही दोस्ती में बदल गई।

पेशे से इंजीनियर और एक ही आईटी कंपनी में काम करने वाले इन दोस्तों ने तय किया कि वो अपना कैफे खोलेंगे जिसमें वो शारीरिक अक्षमता के शिकार लोगों को रोजगार देंगे।

प्रतीक ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रेस्त्रां में काम करने वाले अपने भाई शिवांश से इस बारे में बात की। शिवांश को आइडिया पसंद आया। उन्होंने प्रतीक से कहा कि वो अपने बचपन के दोस्त क्षितिज के साथ मिलकर ऐसा ही कुछ करने की सोच रहे हैं।

कैफे में पांच वेटर हैं और सभी मूक-बधिर

in a Five friends cafe all  waiters are dumb, order understand by code
इस तरह बन गया रेस्त्रां - फोटो : अमर उजाला

क्षितिज भी होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर नौकरी कर रहे थे। इस तरह पांच दोस्?तों की टीम तैयार हुई और दिसंबर 2015 में इकोज कैफे शुरु हो गया। प्रतीक बताते हैं कि अपने कैफे के लिए उन्होंने घरवालों या किसी बैंक से कोई आर्थिक मदद नहीं ली बल्कि, पांचों ने नौकरी के दौरान अपनी बचत के पैसों से ही इसे खोलने का फैसला किया।

फिलहाल इस कैफे में इन पांच दोस्तों के साथ 16 लोगों का स्टाफ काम करता है जिसमें पांच वेटर हैं और सभी मूक-बधिर हैं। इसके बावजूद कस्टमर को रिसिव करने, ऑर्डर लेने और सर्व करने से लेकर बिल देने तक का सारा काम ये लोग बिना किसी की मदद के करते हैं।

इन वेटर्स के चेहरे पर हर वक्त मुस्कान रहती है और ये सब साइन लैंग्वेज को बोलने और समझने में समर्थ हैं। ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हर टेबल के साथ एक इलेक्ट्रिक स्विच लगाया गया है।

इस खास टेक्नीक से दिया जाता है ऑर्डर

in a Five friends cafe all  waiters are dumb, order understand by code

ग्राहक के स्विच दबाते ही रिसेप्शन पर लगा बल्ब जल जाता है जिससे वेटर को पता चलता है कि किस कस्टमर को उनकी जरुरत है या कोई ऑर्डर करना चाहता है।

जबकि ऐसे ग्राहक जो साइन लैंग्वेज नहीं समझते उनके लिए कैफे के मेन्यू में खास इंतजाम किया गया है। हर डिश के सामने उसका एक खास (दो अंकों वाला) कोड नंबर लिखा है जिसे ग्राहक ऑर्डर स्लिप यानी सादे कागज पर लिख कर वेटर को देता है।

वेटर को पता चल जाता है कि कस्टमर ने क्या ऑर्डर किया है। अगर किसी ग्राहक को क्लासिक इटालियानो पिज्जा का ऑर्डर देना है तो वो मेन्यू में डिश के सामने लिखे कोड नंबर को कागज पर लिख कर वेटर को देता है और उसका ऑर्डर उसे सर्व कर दिया जाता है।

भविष्य में इकोज की चेन खोलने की योजना

in a Five friends cafe all  waiters are dumb, order understand by code
इकोज रेस्त्रां में काम करने वाला वेटर - फोटो : अमर उजाला

इकोज कैफे शुरु करने वाले पांच दोस्तों में से दो ने अपनी नौकरी छोड़ दी है जबकि, तीन नौकरी के साथ ही इस काम में भी हाथ बंटाते हैं।

इन्हें पता है कि हर इंसान में अच्छाई के साथ कुछ बुराई भी होती है इसलिए, वो बुराइयों को मुद्दा नहीं बनाते।

यही कारण है कि उनकी ये पार्टनरशिप जारी है और भविष्य में वो इकोज की चेन खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें वो ऐसे ही शारीरिक तौर से अक्षम लोगों को रोजगार देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed