{"_id":"56e805d64f1c1b29198b46f8","slug":"imt-manesar-will-soon-bath-in-milky-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही दूधिया रौशनी से नहाएगा आईएमटी-मानेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही दूधिया रौशनी से नहाएगा आईएमटी-मानेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल हब आईएमटी-मानेसर जल्द ही दूधिया रौशनी से नहाएगा। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) द्वारा मानेसर क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिससे औद्योगिक क्षेत्र का अंधेरा हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। इससे यहां स्थित 2300 से अधिक औद्योगिक यूनिटों और यहां काम करने वाले करीब तीन लाख लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी यहां शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। जिस कारण रात में यहां आना जाना काफी असुरक्षित महसूस होता है।
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी की ओर से आईएमटी में तीन हाई मास्ट लाइट लगवाई जाएगी। एक हाई मास्ट लाइट आईएमटी सेक्टर-1 के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाई जाएगी। जिससे इस सेक्टर के अंदर जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
फिलहाल अभी इस सेक्टर के अंदर दिन डूबने के बाद जाना काफी परेशानी भरा रहता है। इस इस लाइट के लगने के बाद यहां का अंधेरा पूरी तरह से छंट जाएगा। दूसरी हाई मास्ट लाइट सेक्टर-7 एक्टेंशन के लोग चक्कर जो सेक्टर-4 को जोड़ती है वहां लगाया जाएगा। यहां भी काफी अंधेरा रहता है।
एचएसआईआईडीसी तीसरी हाइ मास्ट लाइट बास चौक के पास लगाएगा। यहां भी रात के समय अभी लोगों को आने-जाने में काफी पेरशानी होती है। इन तीनों हाई मास्ट लाइट की ऊंचाई 20 मीटर होगी। इन लाइटों को लगाने में 26.8 लाख रुपये की लागत आएगी। इस काम को तीन माह में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी का कहना है कि आईएमटी क्षेत्र शाम ढलते ही अंधेरे के आगोश में गुम हो जाता है। अगर यहां हाई मास्ट लाइट लग रही है तो यह अच्छी बात है।