फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Improve education in government schools will be adopting.

सरकारी स्कूलों को गोद लेकर किया जाएगा शिक्षा मे सुधार

Mon, 19 Oct 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Improve education in government schools will be adopting.

इस विधानसभा में संचालित हो रहे सभी सरकारी स्कूलों को जल्द ही निजी संस्थाएं गोद लेकर उसे संवारने का काम करेंगी। सभी स्कूलों का सर्वे करा लिया गया है।

विज्ञापन


स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए गोद लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विधायक विपुल गोयल ने बताया कि नके विधानसभा क्षेत्र में 25 सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनके शैक्षणिक स्तर का सर्वे कराया गया है। कई निजी संस्थाओं से बातचीत हो गई है। संस्थाएं सभी स्कूलों को गोद लेकर उनमें शिक्षा का स्तर सुधारने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा, स्किल डेवलेपमेंट व अन्य क्रिया कलाप कराए जाएंगे। इसमें डांस और म्यूजिक शिक्षा भी शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि उन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी शिक्षा की नई तकनीक  के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का समुचित विकास हो सके। ये प्रयास होगा कि इन स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों का मुकाबला कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed