{"_id":"c960aaba37a2571e32fc65cc2cdafe6e","slug":"improve-education-in-government-schools-will-be-adopting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों को गोद लेकर किया जाएगा शिक्षा मे सुधार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों को गोद लेकर किया जाएगा शिक्षा मे सुधार
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस विधानसभा में संचालित हो रहे सभी सरकारी स्कूलों को जल्द ही निजी संस्थाएं गोद लेकर उसे संवारने का काम करेंगी। सभी स्कूलों का सर्वे करा लिया गया है।
विज्ञापन
स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए गोद लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विधायक विपुल गोयल ने बताया कि नके विधानसभा क्षेत्र में 25 सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इनके शैक्षणिक स्तर का सर्वे कराया गया है। कई निजी संस्थाओं से बातचीत हो गई है। संस्थाएं सभी स्कूलों को गोद लेकर उनमें शिक्षा का स्तर सुधारने का काम करेंगी।
विज्ञापन
खासकर पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा, स्किल डेवलेपमेंट व अन्य क्रिया कलाप कराए जाएंगे। इसमें डांस और म्यूजिक शिक्षा भी शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि उन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी शिक्षा की नई तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का समुचित विकास हो सके। ये प्रयास होगा कि इन स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों का मुकाबला कर सकें।