फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Impact of Cyclone ‘Arnab’ on Delhi-NCR Light rain in several areas early this morning imd advisory

चक्रवात ‘अर्नब’ का दिल्ली-एनसीआर पर असर: आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Thu, 29 Oct 2026 07:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 07:59 AM IST
सार

चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार तड़के सुबह बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन
Impact of Cyclone ‘Arnab’ on Delhi-NCR Light rain in several areas early this morning imd advisory
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर साफ नजर आ रहा है। अर्नब के उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से संपर्क में आने के कारण मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। आज तड़के सुबह बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार, आज सुबह और पूर्वाहन के समय हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे शहर के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जिससे ठंड का अहसास बढ़ सकता है।
विज्ञापन

 


नोएडा में बारिश से बदला मौसम, तापमान 21 डिग्री पहुंचा
चक्रवाती तूफान के प्रभाव के बीच गुरुवार सुबह नोएडा में मौसम ने करवट ली। सेक्टर-120 में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय आसमान में बादल छाने और बारिश होने से लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हुआ। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदलने के बीच नोएडा में बारिश ने दस्तक दी है।

आंध्र प्रदेश और आसपास के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान के प्रभाव के बाद मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। तूफान के आगे बढ़ने और कमजोर पड़ने के साथ उसके प्रभावों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, नोएडा में हो रही बारिश का चक्रवाती तूफान से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि मौसम विभाग के आधिकारिक अपडेट से ही हो सकेगी।

सेक्टर-120, 12, 121, 117, 119, 62 में बारिश शुरू होने के साथ तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से सुबह मौसम ठंडा हो गया। बारिश के चलते दिन के तापमान में भी बदलाव की संभावना है। लोगों को अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बारिश की स्थिति पर नजर रखनी होगी।
Trending Videos

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली समेत एनसीआर में आज से अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और उत्तर भारत का पश्चिमी विक्षोभ इसकी मुख्य वजह हैं। इससे दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर मौसमी दशाओं के तेज बदलाव के दौर से गुजरेगा। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस सबका मिला-जुला असर तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा।

आज और कल दिल्ली समेत एनसीआर में ऐसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर की सुबह और दोपहर में हल्की बारिश के एक से अधिक दौर आने की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है, जिससे दिन में मौसम ठंडा महसूस होगा।

अगले दिन शुक्रवार, 30 अक्तूबर को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। आसमान में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से दोपहर बाद तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले दो दिनों तक इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे दिल्लीवालों को सर्द मौसम का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed