{"_id":"1fd587950591a8411e5275c16f6fd977","slug":"impact-fine-on-sachin-dutta-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: सचिन दत्ता के पिता पर जुर्माने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: सचिन दत्ता के पिता पर जुर्माने का आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 06 Jan 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मुख्यालय से बिजली निगम को सचिन दत्ता के पिता पर बिजली चोरी के मामले में जुर्माना का दिशा-निर्देश मिल गया है। अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद उसकी कोठी से विजलेंस विभाग कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई न करने की अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दिशा निर्देश मिलने के बाद सचिन के पिता पर जुर्माने की राशि तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जुर्माना राशि जमा करने का नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अगस्त 2015 में निगम के विजलेंस विभाग ने सेक्टर-41 स्थित कोठी पर छापा मारकर निर्धारित लोड से अधिक बिजली के इस्तेमाल पर कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिया था।
अधिकारियों ने बताया था कि सचिन के पिता आरके दत्ता निगम से सेवानिवृत्त है। उन्हें एक निर्धारित राशि पर तय लोड की बिजली इस्तेमाल करने की छूट है।