{"_id":"f48db76225e84a1127936696a560bec4","slug":"immolating-in-dav-college-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में आत्मदाह की कोशिश
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में डीएवी कॉलेज से निष्कासित एक छात्र ने बृहस्पतिवार को परीक्षा फार्म जमा नहीं करने पर प्राचार्य कक्ष के भीतर आत्मदाह की कोशिश की।
इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक करीब छह माह पहले एक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में छात्र को कालेज से निकाल दिया गया था।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने परीक्षा फार्म जमा न करने पर प्राचार्य कक्ष के भीतर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाने की धमकी दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कॉलेज स्टाफ ने जैसे-तैसे उसे रोका। इसके बाद प्राचार्या ने तुरंत पुलिस बुला दी। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
आत्मदाह की कोशिश करने वाले छात्र ने पुलिस को बताया कि वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और उसने बैंक में परीक्षा फीस जमा कर दी है।
अब फार्म कॉलेज में नहीं लिया जा रहा है। इसलिए उसने आत्मदाह करने की कोशिश की। वहीं, प्राचार्या ने पुलिस को बताया कि छात्र को छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कॉलेज से निकाल दिया गया है।
हम इसका रेगुलर में परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं कर सकते।
यह है मामला
29 जुलाई 2013 को कॉलेज में ही एक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में छात्रा ने आरोपी छात्र पर एफआईआर दर्ज कराई।
इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र को कॉलेज से निकाल दिया। हालांकि छात्र का कहना है कि कुछ दिन बाद ही छात्रा के परिवार ने अपनी शिकायत वापस ले ली। कॉलेज की ओर से मुझे निकाले जाने का लिखित में कोई नोटिस नहीं मिला है।
जो खिलाफ थे आज साथ खड़े हैं
जब छात्रा से छेड़छाड़ हुई थी। तब सभी छात्र आरोपी को कॉलेज से निकलवाने के लिए कॉलेज प्रशासन पर दबाव बना रहे थे लेकिन आज उनमें से ही कुछ छात्र नेता आत्मदाह की कोशिश करने वाले छात्र के पक्ष में दलील दे रहे दिखे।