{"_id":"5e0359a38ebc3e880537907a","slug":"imd-says-delhi-records-longest-cold-day-spell-since-1997","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद दिसंबर रहा दिल्ली-एनसीआर में इतना सर्द, अगले तीन दिन और ढाएगा कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल बाद दिसंबर रहा दिल्ली-एनसीआर में इतना सर्द, अगले तीन दिन और ढाएगा कहर
Wed, 25 Dec 2019 06:15 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
डंठ का कहर
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में अब तक ठंड से कई लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को घने कोहरे छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि 1997 के बाद दिसंबर का महीना सबसे ठंड भरा रहा है।
विज्ञापन
अधिरकारी ने बताया कि दिसंबर 1997 में लगातार 17 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। वहीं, दिसंबर 2014 में आठ दिन और दिसंबर 2019 में अब तक लगातार 10 दिनों तक दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी 28 दिसंबर तक ठंड पड़ सकती है।
विज्ञापन
घने कोहरे में घिरा दिल्ली-एनसीआर
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर की मंगलवार की सुबह घने कोहरे से घिरी रही। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बीच दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों की हवा खराब हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली की हवाएं अभी नम रहीं। मंगलवार को आर्द्रता 76 से 100 फीसदी के बीच रही। सुबह आसमान साफ रहा। दोनों के मिले-जुले असर से घना कोहरा छाया था। तापमान कम होने से दिन में यह निचले स्तर का बादल बन गया। इससे सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच सकी। इस तरह के मौसम से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। कई इलाकों में बेहद ठंड की स्थिति बनी रही।
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 17.2 पर रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 8.3 व 14.3 पर रिकार्ड किया गया था।