{"_id":"682a049098d0ff0e9c030c0c","slug":"imam-died-due-to-electric-shock-in-mosque-ghaziabad-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फज्र की नमाज से पहले हादसा: मस्जिद में इन्वर्टर ठीक करते समय इमाम के हाथ में चिपका तार, करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फज्र की नमाज से पहले हादसा: मस्जिद में इन्वर्टर ठीक करते समय इमाम के हाथ में चिपका तार, करंट लगने से मौत
Sun, 18 May 2025 09:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 May 2025 09:48 PM IST
सार
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव भूडगढ़ी में इन्वर्टर ठीक करते हुए इमाम की करंट लगने से मौत हो गई। निजी चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। इमाम कारी यासीन मूलरूप से झारखंड गोड्डा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
करंट लगने से इमाम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव भूडगढ़ी में इन्वर्टर ठीक करते हुए इमाम की करंट लगने से मौत हो गई। निजी चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। इमाम कारी यासीन मूलरूप से झारखंड गोड्डा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
झारखंड गोड्डा के ग्राम महगामा निवासी कारी यासीन (32) जफिरूद्दीन भूड़गढ़ी स्थित मदनी मस्जिद में पिछले सात वर्षों से इमाम थे। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे फज्र की नमाज के समय बिजली न आने पर वे इन्वर्टर को देखने गए। इन्वर्टर में वे तार लगाने लगे, लेकिन तार इनके हाथ में चिपक गया। करंट लगने से वे बेहोश हो गए। सुबह नमाज पढ़ने आए लोग इमाम को मस्जिद में न पाकर परेशान हो गए। इधर-उधर तलाश किया तो इमाम मस्जिद के पास कमरे में बेहोश पड़े थे। लोगों ने देखा कि इन्वर्टर के बिजली का तार इमाम के हाथ में चिपका हुआ था।
विज्ञापन
लोग उन्हें निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इमाम पिछले सात साल से इस मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे थे। इनकी पत्नी और दो बच्चे भी यहीं रहते थे। मार्च में ईद पर बच्चों को अपने घर छोड़कर आए थे। इनके एक साढ़ू अब्दुल हकीम जो गाजियाबाद क्रासिंग में रहते हैं सूचना पर भूडगढ़ी पहुंच गये थे। ग्रामवासियों ने उनके परिवार की आर्थिक मदद करते हुए उनके शव को उनके रिश्तेदार उनको अंतिम संस्कार के लिए पैतृक स्थान ग्राम महागामा झारखंड ले गए हैं। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन