फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal wine seized from grosser's store

परचून की दुकान से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

Sun, 22 Nov 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 Nov 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
illegal wine seized from grosser's store

गांव दुगरी में शनिवार रात पुलिस ने एक परचून की दुकान से दो पेटी अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में आरोपी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दुगरी में पिछले कई दिनों से एक परचून की दुकान में अवैध शराब बेचने का मामला सामने आ रहा था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी अशोक दहिया ने पुलिस बल के साथ शनिवार देर रात दुकान पर छापेमारी की तो उक्त दुकान से पुलिस को अलग-अलग ब्रांड की बीयर की 18 बोतलें बरामद हुईं। इस बीच पुलिस ने आरोपी दुकानदार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव दुगरी के सामाजिक कार्यकर्ता तेजपाल उर्फ भूरा ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव के कुछ असामाजिक तत्व गांव में खुलेआम दुकान लगाकर अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य कर रहे हैं।


इन्हें पुलिस प्रशासन का तनिक भी डर नहीं है। गांव में खुलेआम शराब की दुकान खुलने से शाम होते ही यहां शराबियों का जमघट लग जाता है। इसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है।

इस सबके बीच ग्रामीणों ने मेवात के पुलिस कप्तान बी. सतीश बालन से गुहार लगाते हुए गांव से अवैध शराब की दुकान बंद कराने की मांग की है।

इस मामले में थाना प्रभारी अशोक दहिया का कहना है कि गांव दुगरी के बिजेन्द्र पुत्र हरलाल को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed