{"_id":"60bf1c3c8ebc3ed22244283a","slug":"illegal-smuggling-of-pain-medicine-in-the-name-of-isis-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस के नाम से प्रचलित दर्द की दवा की अवैध तस्करी, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस के नाम से प्रचलित दर्द की दवा की अवैध तस्करी, छह गिरफ्तार
Tue, 08 Jun 2021 12:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:59 PM IST
सार
- 42 हजार टैबलेट जब्त, अन्तर्राज्जीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आईएसआईएस के नाम से प्रचलित दर्द की दवा ट्रामाडोल हाईड्रोक्लाराइड टेबलेट की अवैध रूप से तस्करी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक कैब से 42 हजार टैबलेट जब्त किए हैं। पुलिस ने कैब में मौजूद तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इस धंधे से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भटिंडा पंजाब निवासी बोहड़ सिंह, सेवक सिंह, विनोद, फर्श खाना दिल्ली निवासी नावेद, गीता कॉलोनी निवासी गौरव कालरा और लोनी गाजियाबाद निवासी नरेन्द्र उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। दो जून को कश्मीरी गेट थाना पुलिस डाकखाना के पास पिकेट लगाकर तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सफेद रंग की एक कार को रुकवाया। कार में चालक समेत चार लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस के रोकने पर सभी घबरा गए। शक होने पर कार की तलाशी के दौरान 42 हजार ट्रामाडोल टेबलेट मिली। कार में मौजूद बोहड सिंह, सेवक सिंह व विनोद के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह टैबलेट का इस्तेमाल तेज दर्द में आराम के लिए किया जाता है। इनलोगों से भारी संख्या में टैबलेट मिलने के बारे में पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नावेद और गौरव कालरा को गिरफतार कर लिया। नावेद ने पहले पकड़े गए तीनों लोगों को गौरव कालरा से टैबलेट लेकर दी थी। उसके बाद पुलिस ने एक वितरक नरेंद्र कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि यह टैबलेट हिमाचल प्रदेश की एक फैक्टरी में तैयार की गई है और फैक्टरी मालिक ने टैबलेट बनाने के लिए कोई लाइसेंस नहीं ले रखा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।